
आने वाले तीन दिन इन 5 राशियों के लिए वरदान समान, हर काम में मिलेगी सफलता
मंगल ग्रह ने 16 अक्टूबर 2022, रविवार को दोपहर 12 बजकर 04 मिनट पर वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश किया था। मंगल मिथुन राशि में 13 नवंबर तक रहेंगे। मंगल के मिथुन राशि में रहने तक कुछ राशियों को लाभ ही लाभ होगा। जानें आने वाले 3 दिन किन राशियों के लिए साबित होंगे वरदान समान-
मेष राशि- मंगल ने मेश राशि के तीसरे भाव में गोचर किया था। ऐसे में नौकरी पेशा करने वाले जातकों को तरक्की मिलने के योग हैं। छात्रों के लिए समय अति उत्तम है। भाई-बहनों का साथ मिलेगा।
सिंह राशि– सिंह राशि के एकादश भाव में मंगल ने प्रवेश किया था। इस दौरान आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। निवेश से लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी में निवेश के योग बनेंगे। वाहन या भवन सुख की प्राप्ति हो सकती है।
कन्या राशि- कन्या राशि के दशम भाव में मंगल ने गोचर किया था। आने वाले तीन दिनों में आपका आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है। नौकरी में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
मकर राशि- मकर राशि के छठवें भाव में मंगल ने प्रवेश किया था। आने वाले तीन दिनों में आपको शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में तरक्की के योग हैं। व्यापारियों के लिए समय अच्छा है।





Users Today : 35
Users This Month : 264
Total Users : 237122
Views Today : 36
Views This Month : 384
Total views : 59862



