
वास्तु शास्त्र के अनुसार मिट्टी के बर्तनों बहुत शुभ होते हैं। मान्यता के अनुसार, घर में मिट्टी के बर्तन, मटके या सुराही रखने से मां लक्ष्मी का वास होता है। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि उन्हें सही जगह पर रखें। साथ ही उनका इस्तेमाल भी सही ढंग से किया जाना चाहिए। इसलिए आज वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे सुराही के बारे में। सुराही के बारे में शायद आप सभी ने सुना होगा। न भी सुना हो तो कोई बात नहीं हम आपको बता देते हैं। सुराही, यानि की पानी भरने के लिये उपयोग में आने वाला मिट्टी का बर्तन।
सुराही रखने से घर में बढ़ता है धन
गांव के लोग तो शायद आज भी पानी भरने के लिये सुराही या फिर माट का ही प्रयोग करते हैं, लेकिन आजकल इसकी जगह फ्रिज में रखी पानी की बोतलों ने ले ली है। आजकल के बच्चे मिट्टी के बर्तन का पानी पीना पसंद नहीं करते। चाहे आपको सुराही का पानी पीना पसंद हो या न हो लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार पानी से भरी एक सुराही घर में जरूर रखनी चाहिए। घर में पानी से भरी सुराही रखने से धन की कभी कमी नहीं होती। सुराही न मिले तो मिट्टी का छोटा घड़ा रखना भी लाभदायक होता है।
इस दिशा में रखें सुराही
ध्यान रखे कि इसमें हमेशा पानी भरा होना चाहिए। साथ ही इसे रखने के लिये उत्तर दिशा का चुनाव करना चाहिए क्योंकि उत्तर दिशा को जल के देवता की दिशा माना जाता है। वास्तु शास्त्र में ये थी चर्चा सुराही के बारे में। उम्मीद है आप इस वास्तु टिप्स को अपनाकर जरुर लाभ उठाएंगे।
[the_ad_placement id=”manu1a”]





Users Today : 3
Users This Month : 18
Total Users : 239396
Views Today : 3
Views This Month : 22
Total views : 62834



