Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

इंग्लैंड के खिलाफ 10 विकेट से भारत की हार के बाद वसीम अकरम ने आईपीएल को लताड़ा

भारत की आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ शर्मनाक हार को लेकर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को लताड़ा है। अकरम ने बताया कि किस तरह से आईपीएल युवा तेज गेंदबाजों को बर्बाद कर रहा है। वसीम अकरम ने इस दौरान आवेश खान का उदाहरण भी दिया और बताया कि किस तरह गेंदबाज अपना पेस खो देते हैं एक सीजन खेलने के बाद ही।

वसीम अकरम ने ए स्पोर्ट्स के द पवेलियन शो में कहा, ‘आईपीएल की बात कर रहे हैं, अभी एशिया कप में मेरे सारे दोस्त भारतीय साथी, जिनके साथ मैंने काम भी किया है। हम सब मिले और बात कर रहे थे। तो मैं उनसे बात कर रहा था कि जो इंडियन फास्ट बॉलर्स आते हैं, जो मैंने नोट किया है, इनका एक फास्ट बॉलर आता है, जैसे उदाहरण के लिए आवेश खान को लेते हैं। वह 145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करता था, वह 140+ कंसिस्टेंट करता था, लेकिन एक सीजन के बाद वह 130 पर आ गया। एक सीजन में इनकी पेस चली जाती है।’

See also  'नहीं बता सकता वह टेस्ट क्रिकेट में सफल होगा या नहीं,' Suryakumar Yadav के साथी खिलाड़ी ने ऐसा कहकर चौंकाया

वसीम अकरम ने आगे कहा, ‘पहले तो बीसीसीआई ने ये चेक करना है कि ऐसा क्यों हो रहा है। क्योंकि उसको करीब 12-13 करोड़ रुपये मिल रहे हैं। मुझे पैसे को लेकर दिक्कत नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि यंग प्लेयर्स के लिए कैप बना दी जानी चाहिए। आईपीएल में भी कि नया लड़का आ रहा है, इसे इतने से ज्यादा नहीं मिल सकता। ताकि उसे पता लगे कि भूख होती क्या है। ‘

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights