Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

उमरान मलिक से लेकर मोहम्मद शमी तक, इन 4 खिलाड़ियों को मिलना चाहिए था वर्ल्ड कप टीम में मौका – पूर्व कप्तान

जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के साथ टीम इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप 2022 की तैयारियों को बड़ा झटका लगा है। बुमराह पीठ की चोट के चलते ऑस्ट्रेलिया में होने वाले इस मेगा इवेंट से बाहर हो सकते हैं। रविंद्र जडेजा के बाद अगर बुमराह भी वर्ल्ड कप टीम से बाहर होते हैं तो यह भारत के लिए चिंता का सबब बन जाएगा। ऐसे में क्रिकेट एक्सपर्ट उन नामों में चर्चा करने लगे हैं जो बुमराह के बाहर होने के बाद टीम में अपनी जगह बना सकते हैं। इस बीच भारतीय पूर्व कप्तान दिलीप वेंगसरकर ने 4 ऐसे नाम बताए हैं जिन्हें टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा होना चाहिए था।

See also  एरोन फिंच ने अंपायर को दी गाली तो आईसीसी ने लगाई फटकार

स्पोर्ट्स स्टार से बात करते हुए उन्होंने कहा ‘कोई आउट-ऑफ-द-बॉक्स सोच नहीं है। मैं उमरान मलिक को उनकी स्पीड की वजह से चुनता। वह एक ऐसा खिलाड़ी है जो 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहा है। अब आपको उसे चुनना होगा, जब वह 130 किमी प्रति घंटे का गेंदबाज बन जाता है तो आप उसे नहीं चुन सकते।’

वेंगसरकर ने इसी के साथ यह भी कहा कि उमरान को 2022 एशिया कप में भी चुना जाना चाहिए था। उन्होंने कहा ‘दुबई में जहां विकेट सपाट और घास रहित था जहां कोई उछाल नहीं था, वहां आपको ऐसे तेज गेंदबाजों की जरूरत थी जो बल्लेबाजों को तेज गति से हरा सके।” उमरान मलिक के अलावा वेंगसरकर ने श्रेयस अय्यर, मोहम्मद शमी और शुभमन गिल का नाम लिया। बता दें, शमी और अय्यर का नाम वर्ल्ड कप की रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल है। पूर्व कप्तान ने आगे कहा ‘श्रेयस अय्यर अच्छी फॉर्म में हैं और वह बाहर हैं। मोहम्मद शमी और शुभमन गिल को भी टीम में होना चाहिए। मैं गिल से प्रभावित हूं।’

मनु मिश्रा 2
See also  सबसे खराब वनडे फॉर्म में विराट:अय्यर बने 2022 के टॉप ODI स्कोरर
Author: मनु मिश्रा 2

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights