कांग्रेस के वचन पत्र पर तंज कसा गृहमंत्रीबोले- काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती
By manu Mishra, 2June,2022
राजस्थान और छत्तीसगढ़ की जनता भोग रही है
Shramveerbharat news
जबलपुर। प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने आज कांग्रेस के वचन पत्र पर तंज कसते हुए कहा कि काठ की हांडी एक बार ही चढ़ती है बार-बार नहीं चढ़ सकती। इसलिए कांग्रेस अब कहीं का घोषणा-पत्र ले आएं उन पर विश्वास कोई नहीं कर रहा। डॉ. नरोत्तम मिश्र ने जबलपुर प्रवास में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस के मुख्यमंत्री बने कमलनाथ स्वयं अपना ही घोषणा-पत्र 15 महीने में पूरा नहीं कर पाए। 15 महीने की सरकार में एक भी योजना परवान नहीं चढ़ सकी। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जो कह कर गए थे कि किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा नहीं तो मुख्यमंत्री बदल देंगे यदि ऐसा होता तो एक महीने में तीन मुख्यमंत्री इस लिहाज से 15 माह में 45 मुख्यमंत्री बदलना पड़ते इतने विधयक ही नहीं थे इनके पास। अब उल्टा हुआ तो यह वो कर्ज तो माफ नहीं हुआ बल्कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ही बदल गए जो एक माह में दो लाख रुपए कर्जा माफ करने की बात कर गए थे। इसलिए मैं फिर कह रहा हूं कि कांग्रेस सीरीज में झूठ बोलती है। राजस्थान हो या छत्तीसगढ़ वहां की जनता इसे भोग रही है और स्वयं कांग्रेस ने इसका खामियाजा उत्तरप्रदेश चुनाव में भोग लिया, जहां 279 सीटों पर जमानत जब्त हो गई।
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});






Users Today : 3
Users This Month : 249
Total Users : 234174
Views Today : 3
Views This Month : 458
Total views : 55859



