Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

T20 वर्ल्ड कप 2022 फाइनल पर शोएब अख्तर का बड़ा बयान, बोले- इंडिया जैसा वॉकओवर नहीं मिलेगा

पाकिस्तान रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में आईसीसी मेंस टी 20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगा। दोनों टीमों की नजर ग्लोबल इवेंट में अपने दूसरे खिताब जीतने पर होगी। 2009 में पाकिस्तान ने ट्रॉफी अपने नाम की थी, जबकि इंग्लैंड ने एक साल बाद खिताब अपने नाम किया था। हालांकि, इस बार मुकाबला कड़ा होने वाला है और कोई भी टीम फेवरिट नहीं है।

बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर और जोस बटलर की कप्तानी इंग्लैंड ने टीम इंडिया को सेमीफाइनल में हराकर खिताबी मुकाबले के लिए दावेदारी पेश की थी। इसी फाइनल मुकाबले से पहले पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा है कि इंग्लैंड को ये बात ध्यान में रखनी होगी कि पाकिस्तान के पास भारत जैसे गेंदबाज नहीं हैं।

See also  #टी20 वर्ल्ड कप से पहले दिनेश कार्तिक के लिए कैप्टन रोहित शर्मा के पास है खास प्लान#

रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से फेमस शोएब अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “फर्क ये पड़ेगा कि इंग्लैंड एक कॉम्प्रिहेंसिव पोजिशन में है। इंग्लैंड का कॉन्फिडेंस सातवें आसमान पर होगा। इंग्लैंड को पता है कि यहां पर पाकिस्तानी गेंदबाज इंडिया की तरह नहीं हैं। यहां कुछ न कुछ करके जीतना पड़ेगा। इतनी आसानी से वॉकओवर नहीं मिलेगा।”

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के बारे में भी बात की, जिन्होंने सेमीफाइनल में जरूरी और तेज गति से रन बनाए। उन्होंने कहा, “बाबर और रिजवान पर बहुत डिपेंड करता है। जिस स्ट्राइक रेट से खेले हैं, वो महत्वपूर्ण है। जिन 6 ओवरों में हमारा स्ट्राइकरेट मिसिंग था, वो वापस आ गया है। मेलबर्न की विकेट आपको इस बात की अनुमति देगी कि आप उसी स्ट्राइकरेट के साथ खेलें और रन रेट को बनाए रखें।”

मनु मिश्रा 2
See also  इंग्लैंड के खिलाफ भी USA का मुकाबला रहा ड्रॉ, 90 मिनट तक दोनों टीमें नहीं कर पाईं एक भी गोल
Author: मनु मिश्रा 2

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights