Breaking News

#टी20 वर्ल्ड कप से पहले दिनेश कार्तिक के लिए कैप्टन रोहित शर्मा के पास है खास प्लान#




टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अगले महीने से ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को ज्यादा से ज्यादा मैच टाइम देना चाहते हैं। टी20 वर्ल्ड कप अगले महीने से ऑस्ट्रेलिया में खेला जाना है। पिछले कुछ मैचों में टीम मैनेजमेंट ने दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत को अलग-अलग मैचों में प्लेइंग XI में शामिल किया है। एशिया कप के दौरान पंत को ज्यादा मौके मिले, जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में दिनेश कार्तिक को तरजीह दी गई।

See also  अजीबोगरीब दुर्घटना के चलते टी20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर हुआ ऑस्ट्रेलिया का ये खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज 2-1 से अपने नाम करने के बाद कप्तान रोहित ने कहा, ‘मैं चाहता था कि इन दोनों (पंत और कार्तिक) को टी20 वर्ल्ड कप से पहले मैच टाइम मिले। जब हम एशिया कप खेलने गए थे तो दोनों खेलने के लिए तैयार थे। लेकिन मुझे ऐसा लगा कि दिनेश कार्तिक को ज्यादा मैच टाइम की जरूरत है। उसे इस सीरीज में मुश्किल से बल्लेबाजी का मौका मिला। उसे करीब तीन गेंद खेलने का मौका मिला, जो काफी नहीं है।’

रोहित ने आगे कहा, ‘पंत को भी गेम टाइम की जरूरत है लेकिन जिस तरह से सीरीज जा रही थी, मेरे लिए जरूरी था कि हम कंसिस्टेंट बैटिंग लाइन-अप के साथ जाएं।’ भारत को अब 28 सितंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलनी है। रोहित ने कहा कि परिस्थितियों के हिसाब से हम देखेंगे कि पंत या कार्तिक में से किसे मौका देना है। रोहित ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि हम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ क्या करेंगे। हमें उनकी गेंदबाजी देखनी होगी और उनके बॉलिंग लाइन-अप के हिसाब से ऐसे बल्लेबाजों को मौका देना होगा, जो उसे अच्छे से हैंडल कर सकें। हम अपने बैटिंग लाइन-अप के साथ फ्लेक्जिबल रहना चाहते हैं। अगर परिस्थितियां ऐसी होंगी कि हमें एक लेफ्ट हैंडर चाहिए, तो हम उसके हिसाब से देखेंगे। लेकिन हम इन सभी खिलाड़ियों को केयरफुली इस्तेमाल करेंगे और सभी खिलाड़ियों को टी20 वर्ल्ड कप से पहले अच्छा गेम टाइम मिलना चाहिए।’

मनु मिश्रा 2
See also  ब्लाइंड क्रिकेट वर्ल्ड-कप में भारत-पाक मैच रद्द
Author: मनु मिश्रा 2

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights