Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

हर्षा भोगले ने टीम इंडिया को चेताया, पाकिस्तान की जीत बन सकती है टीम इंडिया के गले की हड्डी

ऑस्ट्रेलिया में जारी टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 12 टीमें एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं। सेमीफाइनल मुकाबले शुरू होने से पहले सुपर-12 में अब सिर्फ 7 मुकाबले खेले जाने बाकी है, लेकिन 3 नवंबर तक ना तो ग्रुप 1 से और ना ही ग्रुप 2 से कोई टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब हो सकी है। ये वर्ल्ड कप इतना रोमांचक हो चुका है कि हर मैच के साथ टीमों के सेमीफाइनल में पहुंचने के समीकरण बदल जा रहे हैं। बुधवार को भारत ने बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल की ओर कदम बढ़ा दिया है, लेकिन पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाने वाला मुकाबला भारत की मुश्किलें बढ़ा सकता है और इसलिए जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने पाकिस्तान की जीत से होने वाले नुकसान पर टीम इंडिया को चेताया है।

See also  चैकिंग के दौरान अधारताल पुलिस ने पिता की गला घोंटकर हत्या कर प्लास्टिक के बोरे में शव को भरकर मोटर साइकिल में रखकर सुनसान जगह में शव को ठिकाने लगाने ले जाते हुए आरोपी बेटे को रंगे हाथ पकड़ा, घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल जप्त

हर्षा भोगले ने ट्वीट करके लिखा, ”आज शाम बड़ा गेम होने वाला है। अगर पाकिस्तान साउथ अफ्रीका को हरा देता है और फिर बांग्लादेश को, भारत को जिम्बाब्वे को हर हार में हराना होगा, क्योंकि वो पाकिस्तान से नेट रन रेट में पीछे रहेंगे।”

भारत ने चार मैचों में छह अंकों के साथ ग्रुप-2 में पहला स्थान हासिल कर लिया है, जबकि बंगलादेश तीसरे स्थान पर बरकरार है। भारत के अब चार मैचों में छह अंक है और अंतिम चार में पहुंचने के लिए उसे रविवार को आखिरी मैच में जिम्बाब्वे को हराना होगा।

अगर पाकिस्तान अपने बाकी के दोनों मुकाबले ( दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश) से जीतता है और भारत अपना आखिरी मुकाबले जिम्बाब्वे से हारता है तो पाकिस्तान की जीत टीम इंडिया के गले की हड्डी बन सकती है। क्योंकि इससे नेट रन रेट का महत्व बढ़ जाएगा और अभी के हिसाब से पाकिस्तान (+0.765) से भारत (+0.730) नेट रन रेट में मामूली अंतर से पीछे है।

मनु मिश्रा 2
See also  नवदीप- सौरभ की टीम इंडिया में हो सकती है एंट्री:मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा की जगह ले सकते हैं
Author: मनु मिश्रा 2

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights