Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

शाहरुख खान को मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम ने रोका:शारजाह से 18 लाख की घड़ियां लाए थे, 7 लाख रुपए का जुर्माना लगा

शाहरुख खान को मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम ने रोका:शारजाह से 18 लाख की घड़ियां लाए थे, 7 लाख रुपए का जुर्माना लगा

शाहरुख खान प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन से शुक्रवार रात करीब साढ़े 12 बजे मुंबई पहुंचे थे। यहां रात करीब 1 बजे कस्टम ने उनको रोका था।

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम्स ने रोक लिया। एयरपोर्ट पर तैनात एयर इंटेलिजेंस यूनिट यानी AIU के सूत्रों ने बताया कि शाहरुख शुक्रवार रात को शारजाह से लौटे थे। उनके पास महंगी घड़ियां और उनके कवर थे, जिनकी कीमत 18 लाख रुपये थी। इन घड़ियों के लिए शाहरुख को 6.83 लाख रुपए की कस्टम ड्यूटी चुकानी पड़ी।

शाहरुख खान प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन से शुक्रवार रात करीब साढ़े 12 बजे मुंबई पहुंचे थे। यहां T-3 टर्मिनल पर रात करीब 1 बजे रेड चैनल पार करते समय कस्टम ने शाहरुख खान और उनकी टीम को रोका था। उनके बैग की जांच में Babun & Zurbk घड़ी, Rolex घड़ी के 6 डिब्बे Spirit ब्रांड की घड़ी, ऐपल सीरीज की घड़ियां मिलीं। साथ ही घड़ियों के खाली बॉक्स भी मिले थे।

शनिवार सुबह करीब 5 बजे शाहरुख खान मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए (छाते के पास लाल घेरे में), फोटो में उनकी मैनेजर पूजा ददलानी भी दिखाई दे रही हैं।

शाहरुख को छोड़ा, बॉडीगार्ड ने भरी पैनल्टी
एयरपोर्ट पर घंटे भर चली कार्रवाई के बाद शाहरुख और उनकी मैनेजर पूजा ददलानी को जाने दिया गया, लेकिन शाहरुख के बॉडीगार्ड रवि और टीम के बाकी सदस्यों को रोक लिया गया। जानकारी के मुताबिक, शाहरुख के बॉडीगार्ड रवि ने ही 6 लाख 87 हजार रुपए की कस्टम ड्यूटी चुकाई।

See also  सलमान को फार्महाउस के रास्ते में मारने की थी साजिश:लॉरेंस गैंग ने 3 महीने में 2 बार कोशिश की, शूटर्स ने डेढ़ महीने पनवेल फार्महाउस पर नजर रखी

कस्टम डिपार्टमेंट की प्रोसेस शनिवार सुबह तक चली। सुबह करीब 8 बजे प्रोसेस पूरा होने के बाद ही कस्टम अधिकारियों ने रवि को छोड़ा। कई रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि जुर्माने की रकम शाहरुख के क्रेडिट कार्ड से ही चुकाई गई है।

यह फोटो दुबई की है, जहां शारजाह इंटरनेशनल बुक फेयर में शामिल होने के लिए शाहरुख अपनी टीम के साथ गए थे।

बुक लॉन्चिंग के लिए दुबई गए थे किंग खान
शाहरुख 11 नवंबर को UAE के एक्सपो सेंटर पहुंचे थे। वहां शारजाह इंटरनेशनल बुक फेयर 2022 के 41वें एडिशन में भाग लेने पर उन्हें ग्लोबल आइकॉन ऑफ सिनेमा एंड कल्चरल नरेटिव अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इस इवेंट में शामिल होने के लिए शाहरुख अपनी टीम को भी प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन से लेकर गए थे। इसी प्लेन से वे शुक्रवार की देर रात साढ़े 12 बजे मुंबई लौटे थे।

शारजाह में शाहरुख को ग्लोबल आइकॉन ऑफ सिनेमा एंड कल्चरल नरेटिव अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।प्रेमी ने लिव इन पार्टनर के 35 टुकड़े किए:18 दिन तक हर रात 2 बजे घर से निकलता, पूरी दिल्ली में टुकड़े ठिकाने लगाता

See also  राजू श्रीवास्तव की तबीयत में सुधार:आज हटाया जा सकता है वेंटिलेटर, डॉक्टर बोले- ब्रेन रिस्पॉन्स करने में अभी समय लगेगा By manu Mishra shramveer Bharat news 14,8,2022

देश-विदेश के एयरपोर्ट्स पर किंग खान को पहले भी रोका गया
शाहरुख खान को 2011 में भी कस्टम्स ने मुंबई एयरपोर्ट पर रोका था। वहीं, 2009, 2012 और 2016 में उन्हें तीन अलग-अलग अमेरिकी एयरपोर्ट्स पर रोका जा चुका है। हालांकि, विदेशी एयरपोर्ट्स पर शाहरुख को रोके जाने की वजह सुरक्षा जांच रही थी। शाहरुख को एयरपोर्ट्स पर रोके जाने की घटनाओं को आप यहां पढ़ सकते हैं…सड़क किनारे अकड़ा हुआ मिला युवक का शव:लोंगों ने जताई ठंड से मौत की आशंका, पुलिस ने कहा पोस्टमार्टम के बाद होगा खुलासा

2011: मुंबई एयरपोर्ट
शाहरुख खान 2011 में अपनी फैमिली के साथ लंदन और हॉलैंड घूमने गए थे। जब शाहरुख मुंबई लौटे, तो एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया था। उनसे कई घंटे तक पूछताछ हुई थी। उनके पास मौजूद अघोषित सामान के लिए जुर्माने के तौर पर डेढ़ लाख रुपए जमा कराने के बाद ही उन्हें एयरपोर्ट से बाहर आने दिया गया था।

2009: न्यूयॉर्क एयरपोर्ट
शाहरुख खान को 2009 में न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर रोका गया था और घंटों उनके सामान की तलाशी ली गई थी। इसकी वजह यह थी कि शाहरुख खान एक आतंकी का भी नाम था और उस समय गूगल सर्चिंग में आतंकी की प्रोफाइल के साथ शाहरुख खान की तस्वीर दिखाई देती थी। हालांकि इस खामी को बाद में सुधार लिया गया था।

See also  पति के साथ 'वीडियो कॉल दिवाली' मनाएंगी सरगुन मेहता

अमेरिका के न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर 2009 में शाहरुख खान को एक आतंकी से मिलते-जुलते नाम की वजह से रोका गया था।

2012: न्यू जर्सी एयरपोर्ट
अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी के प्रोग्राम में स्पीच देने जा रहे शाहरुख को 2012 में न्यू जर्सी एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने दो घंटे रोककर रखा था। बाद में अमेरिका के फॉरेन ऑफिस ने इसके लिए माफी भी मांगी थी। इस घटना पर शाहरुख ने कहा था, ‘मुझे चेकिंग से परेशानी नहीं है, लेकिन एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना और वो भी बिना किसी वजह के, यह परेशान करता है। अगर हालात खराब होते हैं, तो वो पहले शख्स होंगे जो कहेंगे कि भारत में भी इसी तरह की सिक्योरिटी होनी चाहिए। उन्हें (अमेरिकियों को) शायद मेरे नाम से दिक्कत है, लेकिन मैं उनकी लुकआउट लिस्ट में नहीं हूं।’

2016: लॉस एंजेलिस एयरपोर्ट
अमेरिका में ही 2016 में शाहरुख को लॉस एंजेलिस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रोका गया था। इस बात की जानकारी शाहरुख ने खुद ट्वीट करके दी थी। जब उन्हें रोका गया था, तब उनके साथ बेटी सुहाना और बेटे आर्यन खान भी थे। उस वक्त शाहरुख अमेरिकी दौरे पर फिल्म की शूटिंग के लिए गए थे।

 

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights