Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

200 करोड़ की ठगी मामले में जैकलीन को राहत




बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पेशी के लिए सोमवार को पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचीं। जैकलीन फर्नांडीज के वकीलों ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत याचिका दायर की थी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने जमानत याचिका पर ईडी से जवाब मांगा। जिसके बाद जैकलीन के वकील के अनुरोध पर कोर्ट ने जैकलीन को 50 हजार रुपये के मुचलके पर अंतरिम जमानत दे दी।

जज ने रेग्युलर बेल पर ईडी से मांगा जवाब

उन्हें सुकेश चंद्रशेखर मामले में कनेक्शन के चलते कोर्ट द्वारा समन किया गया था। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने ने हाल ही में एक्ट्रेस से 15 घंटे तक पूछताछ की थी। बता दें कि जैकलीन फर्नांडिस को नियमित जमानत पर फैसला आने तक अंतरिम जमानत मिली है। जज ने अभी रेग्युलर बेल पर ईडी से जवाब मांगा है।

See also  Bigg Boss 16 Promo: घर में फिर मचा बवाल, श्री जी ने गोरी नागोरी को कहा गंवार

सुकेश से पुख्ता हुआ जैकलीन का कनेक्शन!

प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) की पूछताछ के बाद ये जानकारी और भी पुख्ता हो गई कि सुकेश और जैकलीन का कनेक्शन है। इसके बाद पटियाला कोर्ट को मामले में दखल देना पड़ा और जैकलीन को कोर्ट में पेश होने के लिए समन भेजा गया था। जैकलीन फर्नांडिस आज कोर्ट में पेश हुईं। बता दें कि ED की चार्जशीट में दावा किया कि सुकेश चंद्रशेखर द्वारा की गई ठकी का फायदा जैकलीन फर्नांडिस को भी मिला है।

लिपाक्षी ने पूछताछ में किए कई खुलासे

बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर की 200 करोड़ की ठगी वाले मामले में अभी तक जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही से पूछताछ की जा चुकी है। आरोप है कि इस मामले में कई सेलेब्रिटी और रसूकदार लोग शामिल हो सकते हैं। जैकलीन फर्नांडिस की ड्रेस डिजाइनर लिपाक्षी से 21 सितंबर को दिल्ली की आर्थिक अपराध शाखा ने सात घंटे पूछताछ की थी। लीपाक्षी ने अपने बयान में जैकलीन और सुकेश को लेकर कई खुलासे किए।

See also  ऋतिक से लेकर रणबीर और शाहिद तक, अमिताभ बच्चन की आंखों के सामने स्टार बने हैं

 

Must read 👉अपनी शर्ट से बातें करने लग गए शाहरुख खान फिर पत्नी गौरी खान ने किया ये फनी कमेंट

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights