
‘राम सेतु’ के इस पोस्टर पर ट्रोल हुए थे अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी कहलाने वाले अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म राम सेतु न सिर्फ रिलीज हो गई है, बल्कि दर्शकों को पसंद भी आ रही है। फिल्म ने पहले दिन अच्छी कमाई की है और इस साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। राम सेतु ने पहले दिन अजय देवगन (Ajay Devgn) स्टारर थैंक गॉड (Thank God) को कलेक्शन में मात दी है। फिल्म में अक्षय के साथ ही साथ जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez), सत्य देव (Satya Dev) और नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) भी अहम किरदारों में हैं। फिल्म की रिलीज के कुछ वक्त पहले एक पोस्टर को लेकर अक्षय कुमार और जैकलीन को काफी ट्रोल किया गया था, ऐसे में अब फिल्म रिलीज होने के बाद ट्रोल्स की बोलती बंद हो गई है।
क्यों ट्रोल हुए थे अक्षय-जैकलीन
दरअसल फिल्म का प्रमोशन काफी पहले से ही शुरू हो गया था और ऐसे में फिल्म को पोस्टर आदि धीरे धीरे रिलीज किए जा रहे थे। ऐसे में 28 अप्रैल को एक पोस्टर रिलीज किया गया था, जिस में जैकलीन, अक्षय और सत्य देव साथ में नजर आ रहे थे। इस पोस्टर में अक्षय के हाथ में मशाल थी, जबकि जैकलीन के हाथ में टॉर्च। टॉर्च होने पर भी मशाल के इस्तेमाल पर अक्षय को खूब ट्रोल किया गया था।





Users Today : 0
Users This Month : 210
Total Users : 237068
Views Today :
Views This Month : 325
Total views : 59803



