Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

इंटरनेशनल एयरपोर्ट‌ पर विदेशी करेंसी की तस्करी:अमृतसर और चंडीगढ़ से 1.52 करोड़ जब्त, सुरक्षा जांच-इमिग्रेशन भी पास कर लिया था

इंटरनेशनल एयरपोर्ट‌ पर विदेशी करेंसी की तस्करी:अमृतसर और चंडीगढ़ से 1.52 करोड़ जब्त, सुरक्षा जांच-इमिग्रेशन भी पास कर लिया था

पंजाब के अमृतसर और चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाते हुए 1.52 करोड़ रुपए की इंटरनेशनल करेंसी को जब्त किया है। DRI का कहना है कि इन दोनों ही मामलों के पकड़े जाने के बाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स से हो रही विदेशी मुद्रा की तस्करी की चेन टूटी है। यह दोनों ही सर्च 12 नवंबर को की गई और अब पकड़े गए आरोपियों को ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया गया है।

चोरी का जूता ढूंढने में लगी पुलिस:चलती ट्रेन से गायब हुआ 1000 रुपए का जूता; आपके साथ ऐसा हो तो करें जीरो FIR

अमृतसर एयरपोर्ट।

See also  आदिवासी महिला को डीजल डालकर जिंदा जलाया:गुना में 80% झुलसी; वो तड़पकर चीखती रही, आरोपी वीडियो बनाते रहे By manu Mishra 4,jul2022

मिली जानकारी के अनुसार 12 नवंबर को DRI की विभिन्न टीमों को इनपुट के बाद अमृतसर व चंडीगढ़ के लिए रवाना किया गया था। अमृतसर एयरपोर्ट पर दुबई जा रहे युवक-युवती को टर्मिनल के अंदर से 1.08 करोड़ रुपए की विदेशी मुद्रा के साथ गिरफ्तार किया गया। हैरानी की बात है कि दोनों यात्रियों ने सुरक्षा जांच पास कर ली थी और इमिग्रेशन भी पास कर लिया था।

DRI की तलाशी लेने पर 1.08 करोड़ रुपए की संयुक्त अरब अमीरात दिरहम, यूरो, ओमानी रियाल, कुवैती दिनार आदि की मिश्रित विदेशी मुद्रा उनके कब्जे से बरामद की गई। आरोपियों ने पैसों को अपने बैग में बने खुफिया पॉकेट में छिपा रखा था।

See also  Jabalpur: नर्मदा रोड़ पर री-स्टोरेशन बना जानलेवा, हल्की बारिश में धंस गई सड़क

चंडीगढ़ एयरपोर्ट से 44 लाख रुपए की विदेशी मुद्रा मिली
DRI की टीम द्वारा चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी एक और ऑपरेशन चलाया गया। इस कार्रवाई में भी दुबई जाने वाले एक यात्री को डिटेन किया गया। उस यात्री से DRI ने 44 लाख रुपए मूल्य की विदेशी मुद्रा जब्त करने में सफलता हासिल की।

पंजाब में आज हो सकती हैं रेड
DRI ने अमृतसर में पकड़े जा चुके दोनों ही आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जिन्हें अब 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। DRI को पता चला है कि पंजाब में विदेशी करेंसी की बड़े स्तर पर तस्करी चल रही है। जिसके तार अमृतसर, जालंधर और लुधियाना जैसे बड़े शेहरों से जुड़े हैं। DRI की टीमें कभी भी इन तीनों शहरों में पहुंच रेड करके तस्करी से जुड़े और भी आरोपियों को पकड़ सकती है।

See also  जबलपुर में 20 रुपए के लिए चले चाकू, थाना सीमा विवाद में घंटों उलझी रही पुलिस

नौकरी लगाने के नाम पर 53 लाख रूपये की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी हिमांशू यादव पुलिस गिरफ्त में

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights