Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,चुराये हुये 7दुपहिया वाहन कीमती 4 लाख रूपये के जप्त By manu Mishra 31may2022

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,चुराये हुये 7दुपहिया वाहन कीमती  4 लाख रूपये के जप्त

 By manu Mishra 31may2022

नाम पता गिरफ्तार आरोपी -  1- विकास ठाकुर (प्रधान) पिता मुलायम सिंह ठाकुर  उम्र 26 वर्ष निवासी चेतना मैदान बिलहरी थाना गोराबाजार  2-विवेक तिवारी पिता जीवनलाल तिवारी उम्र 19 वर्ष निवासी डॉ.पाण्डे अस्पताल के पीछे बिलहरी थाना गोराबाजार  3-अमन तिवारी पिता रमेश तिवारी उम्र 18 वर्ष निवासी गोपालपुरम बिलहरी थाना गोराबाजार  4-रोहित चौबे पिता शंकरलाल चौबे उम्र 18 वर्ष निवासी नर्मदा नगर बिलहरी थाना गोराबाजार  5-बलराम यादव पिता घन्सू यादव उम्र 33 वर्ष निवासी फेस 1 तिलहरी थाना गोराबाजार   जप्तीः-   चुराये हुये 7 दुपहिया वाहन कीमती 4 लाख रूपये के जप्त।   पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित


नाम पता गिरफ्तार आरोपी –

1- विकास ठाकुर (प्रधान) पिता मुलायम सिंह ठाकुर  उम्र 26 वर्ष निवासी चेतना मैदान बिलहरी थाना गोराबाजार

2-विवेक तिवारी पिता जीवनलाल तिवारी उम्र 19 वर्ष निवासी डॉ.पाण्डे अस्पताल के पीछे बिलहरी थाना गोराबाजार

3-अमन तिवारी पिता रमेश तिवारी उम्र 18 वर्ष निवासी गोपालपुरम बिलहरी थाना गोराबाजार

4-रोहित चौबे पिता शंकरलाल चौबे उम्र 18 वर्ष निवासी नर्मदा नगर बिलहरी थाना गोराबाजार

5-बलराम यादव पिता घन्सू यादव उम्र 33 वर्ष निवासी फेस 1 तिलहरी थाना गोराबाजार

 जप्तीः-   चुराये हुये 7 दुपहिया वाहन कीमती 4 लाख रूपये के जप्त।

 पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को द्वारा लूट, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु  आदेशित किया गया है।

See also  मोटर सायकिल से जाते समय रास्ता रोककर गालीगलौज करने पर प्राणघातक हमला ,एक घायल की दौरान उपचार के मृत्यु, आरोपी युवक 15 वर्षीय किशोर सहित पुलिस गिरफ्त में By manu Mishra shramveerbharat news Jabalpur 22,8,2022


   आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/यातायात श्री प्रदीप कुमार शेण्डे एवं अति. पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण/अपराध श्री संजय कुमार अग्रवाल तथा उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति अपूर्वा किलेदार के मार्ग दर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना बरेला पुलिस द्वारा 5 शातिर चोरो को गिरफ्तार कर चुराये हुये 7 दुपहिया वाहन जप्त किये गये है।

थाना प्रभारी बरेला श्री जितेन्द्र यादव ने बताया कि दिनॉक 30-5-22 को क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति हाईवे पुल के नीचे मोटर सायकिल  एमपी 20 एमएच 1056 लिये हुये मोटर सायकिल बेचने की फिराक मे ग्राहक के इंतजार मे खड़ा है। सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना बरेला पुलिस द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गयी जहॉ मुखबिर के बताये नम्बर की मोटर सायकिल लिये हुये दिखा जिसे घेराबंदी कर पकडा एवं नाम पता पूछा जिसने अपना नाम  विकास ठाकुर निवासी बिलहरी बताया ली हुई मोटर सायकिल के सम्बंध में पूछताछ करने पर कोई कागजात पास मे न होना बताया सघन पूछताछ करने पर उक्त मोटर सायकिल गौर क्षेत्र अंतर्गत कलारी के पास से चोरी करना स्वीकार करते हुये एक अन्य चुराई हुई मोटर सायकिल स्वयं के घर पर रखी होना बताया एवं 2 मोटर सायकिल चुराकर बलराम यादव को 4-4 हजार रूपये में बेचना तथा एक मोटर सायकिल अपने साथी रोहित चौबे के साथ ग्वारीघाट से चोरी करना एवं उक्त मोटर सायकिल रोहित के पास होना बताया, आरोपी की निशादेही पर घर पर रखी मोटर सायकिल क्रंमाक एमपी 20 एन क्यू 8220  जप्त करते हुये सरगर्मी से तलाश कर बलराम यादव को अभिरक्षा मे लेते हुये बलराम यादव से मोटर सायकिल क्रमंाक एमपी 20 एमएच 0962 एवं एमपी 20 एमजी 3567 जप्त की  गयी इसी प्रकार रोहित चौबे को अभिरक्षा में लेते हुये रोहित चौबे की निशादेही पर चुराई हुई मोटर सायकिल एमपी 20 एमआर 6433 जप्त करते हुये  आरोपी विवेक तिवारी से बिना नम्बर की स्प्लेण्डर मोटर सायकिल एवं अमन तिवारी को अभिरक्षा में लेते हुये अमन तिवारी की निशादेही पर मोटर सायकिल क्रमंाक एमपी 20 एमएन 6557 जप्त करते हुये आरोपियेंा के विरूद्ध धारा 41(1-4) जाफौ/379,411भा. द. वि. के तहत कार्यवाही करते हुए अपराधों में विधिवत गिरफ्तारी करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

See also  जबलपुर पुलिस से भिड़ीं छात्राएं, कहा-हाथ मत लगाना:कॉलेज में की तोड़फोड़, 4 थानों से पहुंची फोर्स

 *उल्लेखनीय भूमिकाः* – वाहन चोरों को गिरफ्तार कर चुराये हुये वाहन जप्त करने में चौकी प्रभारी गौर उप निरीक्षक टेकचंद शर्मा, सहायक उप निरीक्षक उदय सिंह, प्रधान आरक्षक कमलेश तथा  क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक मृदुलेश शर्मा,  प्रधान आरक्षक  शेष नारायण, अरविंद श्रीवास्तव, संतोष दीक्षित मानस उपाध्याय, आरक्षक राजेश केवट  की सराहनीय भूमिका रही।


 

[youtube https://www.youtube.com/watch?v=KspuphRMowk?rel=0]

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights