(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
महाराष्ट्र के रायगढ़ में बोट में मिलीं AK-47:पुलिस ने कारतूस और अन्य हथियार जब्त किए; जिले में हाई अलर्ट; मौके पर ATS भी पहुंची
By manu Mishra shramveerbharat news 18,8,2022
संदिग्ध नाव मिलने के बाद पुलिस ने पूरे इलाके में हाईअलर्ट जारी कर दिया है।
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के हरिहरेश्वर तट पर समुद्र में एक संदिग्ध बोट मिली है। बोट में AK-47, राइफलें और कुछ कारतूस मिले हैं। बोट स्थानीय लोगों ने देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोट को रस्सी के सहारे किनारे खींचा और उसे जब्त कर लिया। मुंबई से यह इलाका करीब 185 किलोमीटर दूर है।
See also थाना भेड़ाघाट अंतर्गत किसान से 3 लाख 2 हजार 890 रूपये छीनने वाले लुटेरे चंद घंटों में पकड़े गये By manu Mishra 8 जून 2022
Powered by Inline Related Posts
इसके अलावा भारदखोल में एक लाइफबोट भी मिली है। यह हरिहरेश्वर तट से करीब 32 किलोमीटर दूर है। दोनों इलाके रायगढ़ जिले के श्रीवर्धन तालुका के अंदर आते हैं। ATS चीफ विनीत अग्रवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ये आतंकी साजिश भी हो सकती है। नाव दूसरे देश का है या नहीं और इसका उद्देश्य क्या था, हम इसकी भी जांच करेंगे।
आतंकी साजिश से इनकार नहीं
पुलिस ने इस घटना के पीछे आतंकी साजिश से इनकार नहीं किया है। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही पूरे रायगढ़ जिले को हाई अलर्ट पर रखा गया है। साथ ही समुद्र किनारे के सभी इलाकों की की नाकेबंदी कर दी गई है। मौके पर एंटी टेरर स्क्वॉड ( ATS) भी पहुंच गई है। टीम आतंकी साजिश के एंगल से इसकी जांच कर रही है।
2008 में मुंबई टेरर अटैक भी समुद्र के रास्ते ही किया गया
करीब 13 साल पहले यानी 26 नवंबर 2008 को मुंबई में आतंकी हमला हुआ था। आतंकियों ने ताज होटल समेत मुंबई के कई जगहों पर कत्लेआम मचाया था। इसमें 300 से ज्यादा लोग मारे गए थे। तब लश्कर-ए-तैय्यबा के 10 पाकिस्तानी आतंकी समुद्र के रास्ते ही यहां आए थे। इनमें से 9 मारे गए थे, जबकि सिर्फ अजमल कसाब को जिंदा पकड़ा गया था। 21 नवंबर 2012 को कसाब को फांसी पर लटका दिया गया था।
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});






Users Today : 17
Users This Month : 227
Total Users : 237085
Views Today : 21
Views This Month : 346
Total views : 59824



