Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

तीन लड़कों ने मिलकर कर दी युवक की हत्या:मृतक से चला आ रहा था पुराना विवाद, चाकू मारकर उतार दिया मौत के घाट

तीन लड़कों ने मिलकर कर दी युवक की हत्या:मृतक से चला आ रहा था पुराना विवाद, चाकू मारकर उतार दिया मौत के घाट

जबलपुर के गोरखपुर थाना अंतर्गत रामपुर छापर में देर रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी, सभी आरोपी नाबालिग है जिन्होंने कि पुरानी रंजिश के चलते हत्या को अंजाम दिया है। पुलिस ने तीन नाबालिग को अभिरक्षा में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक का नाम दीपक यादव है जो कि इंटीरियर डिजाइनर था।

पत्नि के चरित्र पर संदेह तथा पत्नि के शराब पीने की आदत से परेशान होकर की थी मारपीट एंव गला दबाकर पत्नि की हत्या आरोपी पति गिरफ्तार

See also  पुलिस अधीक्षक जबलपुर के प्रतिवेदन पर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर ने एन.एस.ए. के तहत एक और शातिर बदमाश शानू उर्फ भूपेन्द्र यादव के विरूद्ध जारी किया वारंट*

गोरखपुर पुलिस के मुताबिक मृतक दीपक यादव सिद्धनाथ इलाके का रहने वाला था जिसका कि नाबालिग आरोपियों से पुराना विवाद चला आ रहा था। इससे पहले भी आरोपियों का मृतक से विवाद हो चुका था। शनिवार की देर रात मृतक जब अपने घर जा रहा था तभी रास्ते में नाबालिग आरोपियों से उसका विवाद हो गया। कुछ ही देर में विवाद इस कदर बढ़ा कि तीनों नाबालिगों ने चाकू से ताबड़तोड़ दीपक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद मौके से आरोपी घायल अवस्था में दीपक को छोड़कर फरार हो गए।

See also  Delhi : दिल्ली पुलिस के एएसआई पर डकैती के आरोपी ने किया चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती

सुनील शेट्टी के दामाद बनने जा रहे हैं क्रिकेटर केएल राहुल, अथिया शेट्टी ने शुरू की शादी की तैयारी

स्थानीय लोगों ने जब घायल दीपक यादव को देखा तो परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया जहां रात भर चले इलाज के बाद आखिरकार आज सुबह करीब 11:00 बजे दीपक की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर तीन नाबालिग आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर अभिरक्षा में लिया है। घटना के बाद से जहां इलाके में तनाव है वही गोरखपुर थाना पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है

See also  पत्नी से अवैध संबंध का था शक, दोस्त को घर बुलाकर सीने में दाग दी गोली
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights