Breaking News

ओपन वैब पर एक्सचेंजकेमाध्यम से घर बैठे सट्टा खिलवाने वाले 2 सटोरियों के घर नेपियर टाउन स्थित मुस्कान हाईट्स में दबिश By manu Mishra 28, may20 22

ओपन वैब पर एक्सचेंजकेमाध्यम से घर बैठे सट्टा खिलवाने वाले 2 सटोरियों के घर नेपियर टाउन स्थित मुस्कान हाईट्स में दबिश

By manu Mishra 28, may20 22



सट्टे के लेन-देन के नगद 70 लाख 65 हजार रूपये, नोट गिनने की मशीन एवं मोबाइल जिसमें लेन देन का हिसाब किताब है जप्त

नेपियर टाउन मुस्कान हाईट्स निवासी सटोरिया आकाश गोगा एवं आकाश गोगा का भाई अजीत गोगा तथा इंद्रजीत सिंह गिरफ्तार

  उल्लेखनीय है कि पिछले एक सप्ताह में आईपीएल क्रिकेट के सटोरियों से नगद लगभग 1 करोड़ 23 लाख रूपये किये गये हैं जप्त*

    आज दिनांक 28-5-2022 को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि नेपियर टाउन मुस्कान हाईट्स निवासी आकाश गोगा एवं आकाश गोगा का भाई अजीत गोगा जिनकी जयंती काम्पलेक्श की मोबाइल शॉप है तथा इंद्रजीत सिंह जो कि कार बजार का व्यवसाय करता है आईपीएल का सट्टा आईडी उपलब्ध करवाकर खिलवाते हैं, जिसके लेन देन की  रकम घर पर रखते हैं, यदि तुरंत रेड की गई तो रंगे हाथ काफी बड़ी रकम पकड़ी जायेगी।

   सूचना की तस्दीक एंव कार्यवाही हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री गोपाल खाण्डेल के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री आर.डी.भारद्वाज के निर्देशन में थाना प्रभारी ओमती श्री एस.पी.एस. बघेल के नेतृत्व में टीम के द्वारा इंकम टेक्स अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से नेपियर टाउन स्थित मुस्कान हाईट्स के फ्लेट नम्बर 604 में रह रहे इंद्रजीत एवं फ्लेट नम्बर 605 में रह रहे आकाश गोगा के घर पर दबिश दी गई।

             घर पर मौजूद इंद्रजीत सिंह  की मौजूदगी में घर की तलाशी लेने पर थैले में छुपाकर नगद 38 लाख रूपये रखे मिले, मोबाइल केा चैक किया गया तो मोबाइल में आईडी एवं सट्टे के लेन देन का हिसाब मिला, सघन पूछताछ पर ग्राम घाना जीत निवास में सट्टे के वसूली के 9 लाख 50 हजार रूपये रखे होना बताया, जिसे भी जप्त किया गया है। इस प्रकार सटोरिया इंद्रजीत सिंह से नगद 47 लाख 50 हजार रूपये एवं मोबाइल जप्त किया गया है।

    इसी प्रकार सटोरिये आकाश गोगा एवं आकाश गोगा के भाई अजीत गोगा के घर पर दबिश देते हुुये घर पर मौजूद आकाश गोगा एवं भाई अजीत गोगा की उपस्थिति में घर की तलाशी ली गर्इ्र तो कमरे में नोट गिनने की मशीन एवं एक थैले में 23 लाख 15 हजार रूपये छुपाकर रखे हुये मिले, मोबाइल चैक किया गया तो मोबाइल में आईडी एवं सट्टे के लेन देने का हिसाब मिला, नगदी रूपये एवं मोबाइल जप्त करते हुये पकड़े गये सटोरियों से सघन पूछताछ की जा रही है।

       उल्लेखनीय है कि पिछले एक सप्ताह में आईपीएल क्रिकेट के सटोरियों से नगद लगभग 1 करोड़ 23 लाख रूपये जप्त किये हैं।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

[youtube https://www.youtube.com/watch?v=NQBgxtykeK4?rel=0]
See also  मोबाईल एसेसिरिज का व्यवसाय करने वाले से एक्सिस सवार लुटेरों ने 24 लाख 20 हजार रूपये की लूट की By manu Mishra 10 June22 घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा पहुंचे मौके पर, शहर एवं देहात मे नाकेबंदी कराकर की जा रही लुटेरों की तलाश
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights