Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

एसपी सिद्धार्थ ने कई थानों के टीआई बदले By manu Mishra May 27,202022

 एसपी सिद्धार्थ ने कई थानों के टीआई बदले

By manu Mishra May 27,202022

अरविंद चौबे पुन: केंट गए, प्रफुल्ल श्रीवास्तव ओमती टीआई बने 

जबलपुर। निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुसार तीन साल से जमे पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची जारी होने के पहले एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने जिले में कई थानों के प्रभारियों में फेरबदल कर दिया है। एसपी


जबलपुर। निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुसार तीन साल से जमे पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची जारी होने के पहले एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने जिले में कई थानों के प्रभारियों में फेरबदल कर दिया है। एसपी ने शुक्रवार की शाम 16 इंस्पेक्टर्स की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए है। एसपी कार्यालय की शिकायत शाखा के प्रभारी इंस्पेक्टर मधुर पटेरिया को एक बार फिर लार्डगंज थाने की कमान सौंपी गई है और गोहलपुर टीआई अरविंद चौबे को भी दोबार केंट थाने में पदस्थ किया गया है। तबादला सूची के अनुसार ओमती टीआई शिवप्रताप सिंह बघेल को गोरखपुर, लार्डगंज टीआई प्रफुल्ल श्रीवास्तव को ओमती, केंट टीआई विजय तिवारी को गोहलपुर, रमेश कौरव को पुलिस लाइन से सिविल लाइन्स, लक्ष्मण सिंह झारिया को पुलिस लाइन से तिलवारा, संदीपिका ठाकुर को पुलिस लाइन से विजय नगर, मनोज बघेल को पुलिस लाइन से शिकायत शाखा, मनीष अहिरवार को पुलिस लाइन से घमापुर, विजय सिंह परस्ते को रांझी से गोराबाजार, सहदेव राम साहू को गोराबाजार से रांझी, विमल वासुकी को पुलिस लाइन से अपराध थाना, कांति कुमार ब्रम्हे को पुलिस लाइन से अपराध थाना, लोकमन अहिरवार को पुलिस लाइन से अपराध थाना एवं शबाना परवेज को पुलिस लाइन से अपराध थाना में पदस्थ किया गया है।

See also  आदिवासी महिला को डीजल डालकर जिंदा जलाया:गुना में 80% झुलसी; वो तड़पकर चीखती रही, आरोपी वीडियो बनाते रहे By manu Mishra 4,jul2022

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

[youtube https://www.youtube.com/watch?v=ULIROy1_s20?rel=0]
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights