
ऑकलैंड
टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड का दौरा कर रही है। टी-20 सीरीज 1-0 से अपने नाम करने के बाद अब टीम इंडिया का अगल मिशन वनडे श्रृंखला पर कब्जा करना होगा। फैंस दुआ करेंगे कि टी-20 सीरीज की तरह 50 ओवर फॉर्मेट में बारिश मजा किरकिरा न कर दे। नियमित कप्तान रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में शिखर धवन भारतीय वनडे टीम का नेतृत्व करेंगे। नीचे भारत बनाम न्यूजीलैंड एकदिवसीय श्रृंखला का पूरा स्क्वॉड, शेड्यूल, स्थान, लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलिकास्ट की डिटेल नीचे देखा जा सकता है।
मैच तारीख जगह समय
पहला वनडे 25 नवंबर ऑकलैंड, ईडन पार्क सुबह 7 बजे
दूसरा वनडे 27 नवंबर हैमिल्टन, सेडॉ पार्क सुबह 7 बजे
तीसरा वनडे 30 नवंबर क्राइस्टचर्च हेगले ओवल सुबह 7 बजे
भारत का स्क्वॉड
शिखर धवन (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, शाहबाज अहमद, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर, कुलदीप सेन, उमरान मलिक।
ये है दुनिया का सबसे छोटा टाउन, यहां 30 से भी कम लोग हैं रहते!
न्यूजीलैंड का स्क्वॉड
केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, डेरिल मिशेल, एडम मिल्ने, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, टिम साउथी, टॉम लैथम (विकेटकीपर), मैट हेनरी।





Users Today : 14
Users This Month : 246
Total Users : 234171
Views Today : 14
Views This Month : 445
Total views : 55846



