
नई दिल्ली
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। केन विलियमसन ने चार तेज गेंदबाजों के साथ एक स्पिनर को जगह दी है। न्यूजीलैंड की टीम में लॉकी फर्ग्युसन, एडम मिल्ने, टिम साउथी और मैट हेनरी के साथ मिशेल सेंटनर होंगे। वहीं भारत के लिए अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक डेब्यू करेंगे।
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया को शिखर धवन और शुभमन गिल की जोड़ी ने धमाकेदार शुरुआत दी। भारत को पहला झटका शुभमन गिल के रूप में 124 के स्कोर पर लगा। लॉकी फर्ग्युसन ने उन्हें 50 के निजी स्कोर पर आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद साउदी ने कप्तान शिखर धवन का विकेट लेकर भारत को बैकफुट पर धकेला। धवन ने 72 रन बनाए। भारत को तीसरा झटका लॉकी फर्ग्युसन ने 33वें ओवर में ऋषभ पंत को आउट कर दिया। पंत 15 रन बनाकर बोल्ड हुए। इसी ओवर में फर्ग्युसन ने सूर्यकुमार यादव को भी 4 के निजी स्कोर पर चलता किया।
बाल-बाल बचे संजू सैमसन, सूर्या के विकेट के बाद बल्लेबाजी करने आए सैमसन 35वें ओवर में आउट होते होते बचे। लॉकी फर्ग्युसन की पांचवी गेंद उनके बैट का अंदरूनी किनारा लेकर बाउंड्री तक गई। गेंद और विकेट में ज्यादा अंतर नहीं था। लॉकी ने 33वें ओवर की दूसरी गेंद पर पंत को आउट करने के बाद पांचवी गेंद पर सूर्यकुमार यादव को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया। सूर्या ने चौके के साथ खाता खोला था, मगर वह ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं पाए। स्लिप में फिन एलन को 4 के निजी स्कोर पर कैच थमाकर वह पवेलियन लौटे।
लॉकी फर्ग्युसन ने 33वें ओवर की दूसरी गेंद पर ऋषभ पंत को आउट कर भारत को तीसरा झटका दिया है। पंत एक बार फिर मौके को भुना नहीं पाए। पंत 23 गेंदों पर 15 रन बनाकर बोल्ड हुए। ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 144 रन है। पिछले चार ओवर में भारत ने 8 ही रन बनाए हैं। पंत 10 और अय्यर 11 रन बनाकर क्रीज पर है।





Users Today : 14
Users This Month : 246
Total Users : 234171
Views Today : 14
Views This Month : 445
Total views : 55846



