Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

विराट कोहली और रोहित शर्मा के पास टी20 वर्ल्ड कप में नंबर 1 बनने का मौका

विराट कोहली और रोहित शर्मा के पास टी20 वर्ल्ड कप में नंबर 1 बनने का मौका -

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को करेगी। रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत 15 साल बाद खिताब के सूखे को खत्म करने के इरादे से मैदान पर उतरेगा। टीम इंडिया को अगर एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप का टाइटल जीतना है तो कप्तान रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली को रन बनाना होगा। अगर यह दोनों स्टार खिलाड़ी इस मेगा इवेंट में रन बनाते हैं तो टीम इंडिया के वर्ल्ड कप जीतने के चांस तो बढ़ेंगे ही साथ ही कोहली और रोहित एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकते हैं।

See also  इंटरनेशनल एयरपोर्ट‌ पर विदेशी करेंसी की तस्करी:अमृतसर और चंडीगढ़ से 1.52 करोड़ जब्त, सुरक्षा जांच-इमिग्रेशन भी पास कर लिया था

Must read 👉Ranbir-Aananya का पहली बार ऑनस्क्रीन रोमांस, यूजर्स बोले- नहीं जमी जोड़ी

यह रिकॉर्ड है टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों का। 2007 में पहला टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले रोहित ने 33 मैचों में 847 रन बनाए हैं और वह इस लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं। वहीं 2012 में पहला टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले कोहली रोहित से दो ही रन पीछे हैं। कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप में 76.81 की औसत से मात्र 21 मैचों में 845 रन बनाए हैं और वह 5वें पायदान पर है। इन दोनों खिलाड़ियों के पास इस साल महेला जयवर्धने का रिकॉर्ड तोड़ नंबर 1 बनने का शानदार मौका है।

See also  जिस बैटर को रन आउट कर विवादों में आईं दीप्ति शर्मा, अब उसी खिलाड़ी ने की 'मांकडिंग' की कोशिश

Must read 👉Ranbir-Aananya का पहली बार ऑनस्क्रीन रोमांस, यूजर्स बोले- नहीं जमी जोड़ी

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने के नाम है। इस पूर्व खिलाड़ी ने 2007 से 2014 तक खेले 5 टी20 वर्ल्ड कप में 1016 रन बनाए हैं। जयवर्धने इस टूर्नामेंट में एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके नाम 1000 से अधिक रन दर्ज है। वहीं उनके बाद इस सूची में नाम यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल और तिलकरत्ने दिलशान का आता है।

गेल के नाम टी20 वर्ल्ड कप में 965 रन दर्ज है, वहीं दिलशान ने 897 रन बनाए हैं। उम्मीद है कोहली और रोहित इन दोनों खिलाड़ियों का रिकॉर्ड आसानी से तोड़ देंगे, मगर जयवर्धने का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए उन्हें थोड़ी मेहतन करनी होगी।

मनु मिश्रा 2
See also  टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का निधन:मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर डिवाइडर से टकराई मर्सिडीज कार; हादसे में दो लोगों की मौत, दो घायल
Author: मनु मिश्रा 2

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights