Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

बिजनेसमैन का मर्डर कर गोदाम में गाड़ा:35 लाख बकाए की वसूली पर गए थे; 4 फीट के गड्‌ढे में डाल पक्का फर्श बनाया By manu Mishra shramveerbharat news Jabalpur

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

बिजनेसमैन का मर्डर कर गोदाम में गाड़ा:35 लाख बकाए की वसूली पर गए थे; 4 फीट के गड्‌ढे में डाल पक्का फर्श बनाया

By manu Mishra shramveerbharat news Jabalpur 



अलवर शहर के मेटल व्यापारी का हरियाणा के रेवाड़ी में मर्डर हो गया। वह 10 अगस्त को वहां के एक व्यापारी से बकाया 35 लाख रुपए लेने गए थे। आरोप है कि जिस व्यापारी से पैसे लेने थे, उसी ने मार दिया। उसके 2 कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया तो खुलासा हुआ। आरोपी ने व्यापारी के शव को अपने ही गोदाम में 4 फीट का गड्‌ढा कर गाड़ दिया। ऊपर से पक्का फर्श बना दिया। आरोपी व्यापारी को भी लुधियाना से रेवाड़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

⭐ (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); ⭐


व्यापारी के बेटे दीपक अरोड़ा ने बताया कि पापा 10 अगस्त को अंकित भालिया से हिसाब का तकादा करने गए थे। दोपहर तक कॉल रिसीव नहीं किया तो चिंता हुई। आज सुबह ही उनके मर्डर की सूचना मिली। अंकित भालिया, उसके चाचा और कर्मचारियों ने ही प्लानिंग से मर्डर कर दिया। पहले तो पापा को एक-दो जगह घुमाया फिर गोदाम में बुलाया। नाश्ता करने की बात कहकर बातों में लगाया फिर तार या रस्सी से गला घोंटकर मार डाला। इसके बाद वहीं 4-5 फीट के गड्‌ढे में दबा दिया। सब कुछ प्लानिंग से किया। पुलिस वारदात का खुलासा करेगी।

See also  सरकार की परेशानी बढ़ा सकता है श्रम संशोधन कानून,आंदोलन की राह पर भारतीय मजदूर संघ


12 लाख रुपए लेकर जाने की झूठी कहानी

रेवाड़ी में स्क्रैप कारोबारी अंकित भालिया से पैसे लाने के लिए गए अलवर के स्कीम दो निवासी मंगत अरोड़ा (50) की गुमशुदगी के बाद रेवाड़ी पुलिस ने अंकित से बात की तो उसने झूठी कहानी बनाई। कहा कि व्यापारी मंगत अरोड़ा को 12 लाख रुपए दिए थे, जिन्हें वे बनियान में डालकर ले गए थे। आगे क्या हुआ इसकी जानकारी नहीं है।


परिजनों का आरोप है कि दो दिन रेवाड़ी पुलिस ने सहयोग नहीं किया। अलवर पुलिस जांच में लगी रही। बाद में अलवर पुलिस ने जीरो FIR दर्ज कर रेवाड़ी पुलिस को भेजी। सांसद बालकनाथ व विधायक संजय शर्मा ने रेवाड़ी पुलिस अफसरों को फोन किया। तब जाकर वहां की पुलिस हरकत में आई।

व्यापारी मंगत अरोड़ा के दीपक ने कहा कि उसके पिता की हत्या प्लानिंग के साथ की गई।


छोले-भटूरे तो खिला दोगे

पुलिस जांच में सामने आया कि अलवर व्यापारी मंगत जब पैसे लेने के लिए अलवर से निकले, तब उनकी रेवाड़ी के अंकित भालिया से फोन पर बात हुई थी। मंगत ने कहा था कि पैसे लेने आ रहा हूं। इस पर अंकित ने कहा था कि पैसे नहीं हैं। इसके जवाब में मंगत ने कहा था कि मैं आ रहा हूं। छोले-भटूरे तो खिला दोगे।

See also  एक दिन के नवजात की बाथरूम में पटककर हत्या:​​​​​​​रेप पीड़ित छात्रा ने शर्मिंदगी से बचने के लिए मार डाला


ये रेवाड़ी में व्यापारी अंकित भालिया का गोदाम है। यहां अलवर के व्यापारी मंगत की हत्या कर शव को गाड़ दिया गया। पुलिस की मौजूदगी में खुदाई कर शव बरामद किया गया।

हत्या की साजिश रची

जब मंगत के रेवाड़ी आने का पता लगा तब अंकित ने हत्या करने की साजिश रची। इसके लिए अपने दो कर्मचारियों मनोज व अन्य को 3 लाख रुपए दिए। पहले ही तय कर लिया था कि मंगत के आने पर उसे पैसे देने की बात कहकर गोदाम लेकर जाएंगे। वहां जब मंगत कुर्सी पर बैठेंगे तो गले में फंदा डाल कर मार दिया जाएगा। फिर शव वहीं पर गाड़ देंगे। ठीक इसी तरह हत्या कर शव को गोदाम में 4 फीट का गड्‌ढा खोदकर गाड़ दिया। ऊपर से फर्श डाल दी।


गुड़गांव में मोबाइल मिला

मंगत का 10 अगस्त से मोबाइल बंद था। रविवार रात को मोबाइल चालू हुआ। इसके बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को मोबाइल सहित गिरफ्त में लिया। पता लगा गुड़गांव के व्यक्ति को मोबाइल रास्ते में मिला था। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल की डिटेल के आधार पर अंकित के यहां काम करने वाले दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया। उनसे सख्ती से पूछताछ की। तब मर्डर का खुलासा किया।

See also  जबलपुर माढोताल अंतर्गत शासकीय आई.टी.आई. से रिटायर्डकर्मी की हुई अंधी हत्या का खुलासा अप्राकृतिक कृत्य करने के कारण कि हत्या

व्यापारी की हत्या की सूचना मिलने के बाद अलवर के स्कीम 2 स्थित घर में मातम पसर गया।


ये हैं हत्या के आरोपी कर्मचारी। अंकित ने इन्हीं कर्मचारियों को 3 लाख रुपए दिए और अलवर के व्यापारी मंगत की हत्या करवा दी।


डेडबॉडी लेकर रवाना हुई पुलिस

पुलिस व्यापारी की डेडबॉडी को लेकर अलवर के लिए रवाना हो गई। मंगत के परिवार वाले व अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस अलवर पहुंचकर इस मामले का खुलासा करेगी।


1 महीने में 3 बड़ी वारदात, व्यापारियों में गुस्सा

अलवर जिले के 3 व्यापारियों के साथ एक महीने में बड़ी वारदात हो चुकी है। इसमें से दो व्यापारियों की हत्या कर दी गई। हाल में राखी कारोबारी की बदमाशों ने हत्या कर दी थी। 9 जुलाई को दूध मिष्ठान भंडार व्यापारी की दुकान पर फायरिंग कर बदमाशों ने फिरौती मांगी थी। अब तीसरी वारदात रेवाड़ी में हुई है। वहां व्यापारी ने ही व्यापारी की हत्या कर दी। इन तीनों मामलों का खुलासा हो चुका है। कई अन्य मामले हैं, जिनका अब तक खुलासा नहीं हुआ है। इस कारण व्यापारियों में रोष है। जिला व्यापार महासंघ के रमेश जुनेजा सहित कई व्यापारी बराबर सरकार से आर्म्स लाइसेंस की मांग करते आ रहे हैं।


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights