
ब्रूनो फर्नांडिस के दो गोलों की मदद से पुर्तगाल ने उरुग्वे को 2-0 से हराकर फीफा विश्व कप के नॉक आउट चरण में प्रवेश कर लिया है।
सोमवार रात को दिन के आखिरी मैच में कतर के लुसैल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पुर्तगाल ने अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की और छह अंकों के साथ ग्रुप एच में शीर्ष पर पहुंच गया। इस ग्रुप से दूसरे क्वालिफिकेशन स्थान के लिए उरुग्वे, घाना और दक्षिण कोरिया के बीच मुकाबला होगा।
पुत्र्तगाल से पहले ब्राजील और फ्ऱांस नॉक आउट चरण में पहुंच चुके हैं।
उरुग्वे ने 33वें मिनट में मैच का सर्वश्रेष्ठ मौका गंवाया जब रोड्रिगो बेंटनकर अपने सामने सिर्फ गोलकीपर के होने के बावजूद गेंद को सीधे डियोगो कोस्टा के हाथों में मार बैठे।
दूसरी तरफ ब्रूनो कड़ी मेहनत कर रहे थे लेकिन पहला हाफ गोलरहित रहा। ब्रूनो ने दूसरे हाफ के नौंवें मिनट में इस गतिरोध को तोडा और क्रिस्टियानो रोनाल्डो की मदद से यह गोल दागा। उन्होंने दूसरा गोल इस हाफ के स्टॉपेज टाइम में मिली पेनल्टी पर किया।





Users Today : 0
Users This Month : 5
Total Users : 239383
Views Today :
Views This Month : 5
Total views : 62817



