
हिंदू पंचांग के अनुसार, सप्ताह का हर एक दिन किसी न किसी देवी देवता को समर्पित होता है। ऐसे ही शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। धन-वैभव, ऐश्वर्य की देवी मानी जाने वाली मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करने के साथ कुछ ज्योतिष (Astrology) संबंधी उपाय करना लाभकारी होता है। इतना ही नहीं शुक्रवार का दिन शुक्र ग्रह से भी संबंधित है। शुक्र ग्रह को भी आकर्षण, ऐश्वर्य, धन, प्रेम आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में शुक्रवार के दिन कुछ उपाय करके मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के साथ-साथ कुंडली में स्थिति शुक्र को मजबूत कर सकते हैं।
शुक्रवार के दिन सुबह स्नान आदि करने के बाद सफेद रंग (White color) के वस्त्र धारण करें। इसके साथ ही मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करने के साथ उन्हें कमल का फूल अर्पित करें। नीम के पेड़ को मां दुर्गा का रूप माना जाता है। इसी कारण इसे नीमारी देवी भी कहते हैं। इसके साथ ही यह ग्रह दोष से भी निजात दिलाती है। इसलिए शुक्रवार के दिन सुबह स्नान आदि करने के बाद नीम के पेड़ में जल अर्पित करें। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा (Worship of Maa Lakshmi) करने के साथ-साथ सफेद रंग की चीजों का दान करें। क्योंकि यह रंग मां लक्ष्मी को अति प्रिय है। इसलिए शुक्रवार के दिन सफेद वस्त्र, चावल, आटा, चीनी, दूध, दही आदि दान करें।
See also अंगुलियों के बीच की दूरियां खोलती हैं जीवन से जुड़े कई राज, इस तरह करें पहचान
Powered by Inline Related Posts





Users Today : 5
Users This Month : 8
Total Users : 236651
Views Today : 8
Views This Month : 14
Total views : 59107



