Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

हैरी ब्रूक का एक और सुपर रिकॉर्ड, 145 साल के इतिहास में कोई भी बल्लेबाज नहीं कर सका ऐसा

नई दिल्ली: 

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच रावलपिंडी (Rawalpindi)  में खेले जा रहे पहले टेस्ट में इंग्लिश बल्लेबाजों के कहर की चर्चा पूरे क्रिकेट जगत में जोर-शोर से हो रही है. यह सही है कि पिच को लेकर तमाम पंडितों में गुस्सा है, लेकिन यह तो सच है ही कि जैसा कत्लेआम अंग्रेज बल्लेबाजों ने मचाया, उससे तो यही लगा कि मानो अंग्रेज बल्लेबाज टेस्ट नहीं, बल्कि वनडे खेल रहे थे. पहले दिन वीरवार को तूफानी शतक बनाने वाले हैरी ब्रूक (Harry Brook’s big record) के बल्ले का तूफानी अंदाज दूसरे दिन भी जारी रहा और उन्होंने शुक्रवार को वह कर डाला, जो उनसे पहले करीब 145 साल के टेस्ट इतिहास में कोई भी इंग्लैंड का बल्लेबाज नहीं कर सका. वास्तव में ब्रूक (Harry Brook) ने महज दो दिन में ही “डबल धमाका” कर डाला. हैरी ब्रूक ने आउट होने से पहले 116 गेंदों पर 19 चौकों और 5 छक्कों से 153 रन की पारी खेली, लेकिन आउट होने से पहले ही वह पारी का डबल धमाका पूरा कर चुके थे.

See also  देश पर भारी टी-20 लीग:दुनिया के आधे क्रिकेटर लीग खेलने के लिए नेशनल कॉन्ट्रैक्ट छोड़ने को तैयार
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights