Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

दीपक चाहर का सामान विमान से गायब:मलेशियन एयरलाइंस की बदइंतजामी पर भड़के ऑलराउंडर

भारतीय ऑलराउंडर दीपक चाहर सहित टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों का न्यूजीलैंड से बांग्लादेश की यात्रा के दौरान सामान खो गया है। चाहर ने इसके लिए मलेशियन एयरलाइंस को दोषी ठहराया। उन्होंने सोशल मीडिया पर मलेशियन एयरलाइंस को टैग करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया है। चाहर ने यह भी आरोप लगाया कि यात्रा के दौरान फ्लाइट में उन्हें और उनके टीम के साथियों को सही से खाना भी नहीं दिया गया। चाहर के सोशल मीडिया पोस्ट के बाद मलेशियन एयरलाइन्स ने असुविधा के लिए माफी मांगी है।

दरअसल टीम इंडिया को रविवार से बांग्लादेश के खिलाफ उसके घर में तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। वनडे टीम में शामिल सदस्य न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने के बाद डायरेक्ट बांग्लादेश के लिए रवाना हो गए।

चाहर टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ी मोहम्मद सिराज, शार्दूल ठाकुर, शिखर धवन, शुभमन गिल और वाशिगंटन सुंदर के साथ क्वालालंपुर होते हुए मलेशियन एयरलाइन्स से ढाका पहुंचे। जबकि उमरान मलिक और सूर्यकुमार यादव भारत आ गए। उधर, चोट के कारण मोहम्मद शमी टीम से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह उमरान मलिक को वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। वे जल्द ही टीम के साथ जुड़ेंगे।

मलेशियन एयरलाइन्स में यात्रा का खराब अनुभव
चाहर ने शनिवार को प्रैक्टिस सेशन से पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यात्रा के दौरान हुई असुविधा की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि मलेशियन एयरलाइंस में यात्रा का अनुभव काफी खराब रहा। रविवार को मैच खेलना है, 24 घंटे हो चुके हैं। अभी तक मेरा और मेरे कुछ साथियों का सामान भी नहीं मिला है।

बिना जानकारी के ही पहले उन्होंने उड़ान में बदलाव कर दिया और बाद में बिजनेस क्लास में सही से खाना भी नहीं दिया। मलेशियन एयरलाइंस ने सोशल मीडिया पर कम्प्लेन फॉर्म भेजा, पर वह भी नहीं खुला है। वहीं मलेशियन एयरलाइंस ने क्रिकेटरों को हुए असुविधा के लिए माफी मांगी है।

बांग्लादेश में वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया
रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल (उप कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दूल ठाकुर, उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर और कुलदीप सेन।

भारतीय ऑलराउंडर दीपक चाहर सहित टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों का न्यूजीलैंड से बांग्लादेश की यात्रा के दौरान सामान खो गया है। चाहर ने इसके लिए मलेशियन एयरलाइंस को दोषी ठहराया। उन्होंने सोशल मीडिया पर मलेशियन एयरलाइंस को टैग करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया है।

पद्म भूषण से सम्मानित हुए गूगल के CEO सुंदर पिचाई:बोले- भारत मेरा एक हिस्सा है

चाहर ने यह भी आरोप लगाया कि यात्रा के दौरान फ्लाइट में उन्हें और उनके टीम के साथियों को सही से खाना भी नहीं दिया गया। चाहर के सोशल मीडिया पोस्ट के बाद मलेशियन एयरलाइन्स ने असुविधा के लिए माफी मांगी है।

See also  प्राणघातक हमला करने वाले पकड़े गये 2 फरार आरोपियों में से एक आरोपी के घर पर 34 पेटी अंग्रेेजी एंव देशी शराब कीमती लगभग 2 लाख 50 हजार रूपये सहित पकड़ा गया

दरअसल टीम इंडिया को रविवार से बांग्लादेश के खिलाफ उसके घर में तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। वनडे टीम में शामिल सदस्य न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने के बाद डायरेक्ट बांग्लादेश के लिए रवाना हो गए।

OYO में दूसरी बार छंटनी:3,700 में से 600 एम्प्लॉइज को निकालेगी ओयो, 250 नए लोगों को हायर भी करेगी कंपनी

चाहर टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ी मोहम्मद सिराज, शार्दूल ठाकुर, शिखर धवन, शुभमन गिल और वाशिगंटन सुंदर के साथ क्वालालंपुर होते हुए मलेशियन एयरलाइन्स से ढाका पहुंचे। जबकि उमरान मलिक और सूर्यकुमार यादव भारत आ गए। उधर, चोट के कारण मोहम्मद शमी टीम से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह उमरान मलिक को वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। वे जल्द ही टीम के साथ जुड़ेंगे।

See also  IND vs NZ: शिखर धवन की ये रणनीति टीम इंडिया को ले डूबी! अगले मैच में क्या होगा टीम में बदलाव?

मलेशियन एयरलाइन्स में यात्रा का खराब अनुभव
चाहर ने शनिवार को प्रैक्टिस सेशन से पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यात्रा के दौरान हुई असुविधा की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि मलेशियन एयरलाइंस में यात्रा का अनुभव काफी खराब रहा। रविवार को मैच खेलना है, 24 घंटे हो चुके हैं। अभी तक मेरा और मेरे कुछ साथियों का सामान भी नहीं मिला है।

बिना जानकारी के ही पहले उन्होंने उड़ान में बदलाव कर दिया और बाद में बिजनेस क्लास में सही से खाना भी नहीं दिया। मलेशियन एयरलाइंस ने सोशल मीडिया पर कम्प्लेन फॉर्म भेजा, पर वह भी नहीं खुला है। वहीं मलेशियन एयरलाइंस ने क्रिकेटरों को हुए असुविधा के लिए माफी मांगी है।

See also  पृथ्वी शॉ ने तोड़ी चुप्पी साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज से भी हुए नजर अंदाज

बांग्लादेश में वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया
रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल (उप कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दूल ठाकुर, उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर और कुलदीप सेन।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights