Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

पंत के सवाल पर बोले केएल राहुल:टीम मैनेजमेंट ने मुझे वनडे में मिडिल ऑर्डर में बैटिंग-विकेटकीपिंग के लिए तैयार रहने को कहा

केएल राहुल वनडे में टीम इंडिया के परमानेंट विकेटकीपर बनाए जा सकते हैं, जबकि पंत को टेस्ट क्रिकेट में यह जिम्मेदारी दी जा सकती है। पहले वनडे के बाद टीम इंडिया के उपकप्तान ने इस बात के संकेत दिए।

30 साल के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने पंत के सवाल पर खुलासा करते हुए कहा- ‘टीम मैनेजमेंट ने वनडे में मुझे मिडिल ऑर्डर में बैटिंग-विकेट कीपिंग के लिए तैयार रहने को कहा है।’ जवाब को आगे बढ़ाते हुए राहुल ने कहा- ‘हमने पिछले 8-9 महीनों में ज्यादा वनडे मैच नहीं खेले हैं, लेकिन अगर आप 2020-21 को देखें, तो मैंने विकेट कीपिंग की है और मैंने चौथे तथा पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी की है। टीम ने मुझे यह भूमिका निभाने के लिए कहा है। मैं सफेद गेंद के क्रिकेट में इस भूमिका के लिए तैयार हूं।’

See also  IND vs SA: टीम का हिस्सा नहीं हैं संजू सैमसन, फिर भी फैन्स ने बनाया 'मैन ऑफ द मैच'

पिछले साल कुछ मैचों में विकेटकीपिंग कर चुके हैं
राहुल 2021 में कुछ मैचों में विकेटकीपिंग कर चुके हैं। बांग्लादेश के खिलाफ 3 मुकाबलों की सीरीज के शुरुआती वनडे में उन्होंने मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए 73 रन की पारी खेली और फिर विकेटकीपर की भूमिका निभाई।

मैच से पहले पंत को बाहर बैठाया
ऋषभ पंत को मेडिकल टीम की सलाह पर वनडे सीरीज से आराम देने के बाद लोकेश राहुल से विकेटकीपिंग करने का फैसला किया गया। हालांकि, उन्होंने मेहदी हसन मिराज का कैच टपका दिया। इससे भारतीय टीम को एक विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

पंत को आराम क्यों…नहीं बताया
पंत किसी चोट के कारण टीम से बाहर हुए या उन्हें विश्राम दिया गया है इस पर राहुल ने कहा- पंत के बारे में ईमानदारी से कहूं तो मुझे आज ही पता चला कि वह रिलीज होने जा रहा है। इसके कारण से जुड़े सवालों का जवाब हमारी मेडिकल टीम बेहतर तरीके से दे सकती है।

See also  मोहम्मद रिजवान ने सूर्यकुमार यादव से छीना नंबर 1 का ताज

टीम इंडिया ने एक विकेट से गंवाया मुकाबला
टीम इंडिया को बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में एक विकेट से हार झेलनी पड़ी। इस लो-स्कोरिंग मुकाबले में टॉस हारकर पहले खेलने उतरे भारत की पारी 41.2 ओवर में 186 रन के स्कोर पर सिमट गई। जवाब में बांग्लादेश की टीम ने 46वें ओवर में नौ विकेट पर जीत के लिए जरूरी रन बना डाले।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights