Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

राजस्थान में शादी के दूसरे दिन ही कांड कर गई दुल्हन, सब देखते रह गए, दूल्हा बोला-इससे अच्छा मैं कुंवारा रहता

राजस्थान में शादी के दूसरे दिन ही कांड कर गई दुल्हन, सब देखते रह गए, दूल्हा बोला-इससे अच्छा मैं कुंवारा रहता

राजस्थान की राजधानी जयपुर से शादी-विवाह को लेकर अनोखा मामला सामने आया है। जहां शादी के एक दिन बाद ही दुल्हन कांड कर ससुराल से भाग गई। वह घर में रखे जेवर और कैश लेकर रफूचक्कर हो गई।

राजस्थान में शादी के दूसरे दिन ही कांड कर गई दुल्हन, सब देखते रह गए, दूल्हा बोला-इससे अच्छा मैं कुंवारा रहता
Author
श्रम वीर भारत न्यूज़

जयपुर. शहर में लुटेरी दुल्हनों ने ऐसा जाल बिछा रखा है कि एक ही व्यक्ति को दो से तीन बार तक लूटने के मामले सामने आ रहे हैं। जयपुर के झोटवाड़ा थाना इलाके में इसी तरह का मामला सामने आया है। शादी के लिए कर्जा लिया, लेकिन 24 घंटे तक दुल्हन घर में रुक नहीं पाई और बाजार जाने की कहकर लाखों रुपए और जेवर चुरा कर भाग गई। लुटने के बाद पीड़ित ने अदालत के इस्तगासे से थाने में मामला दर्ज करवाया हैं। अब पुलिस जांच कर रही है। 

See also  ज़रूर जाने शपथ ग्रहण के बाद 45 पार्षद हुए गायब:क्रॉस वोटिंग के डर से भाजपा पार्षदों को जबलपुर के आलीशान होटल में किया गया नजरबंद By manu Mishra 9,82022, shramveerbharat news Jabalpur

एक दिन में जेवर-कैश लेकर भाग गई लड़की
पीडि़त रुपचंद जो लक्ष्मी नगर विष्णु विहार निवारू रोड झोटवाड़ा में रहते हैं उसने पुलिस को बताया कि अच्छा काम चल रहा था। बुध सिंह ने बातों में ले लिया और कहा कि शादी कर लो अकेले कैसे समय बीतेगा। उसके बाद उन्होंने पूजा नाम की लड़की को दिखाया और कहा कि लड़की सुशील है पूरे परिवार को संभाल कर रखेगी। पीड़ित ने अपने परिवार को बताया तो परिवार मान गया। अजमेर गए और वहां से पूजा नाम की लड़की से शादी कर ली। शादी 4 मार्च 2022 को अजमेर में हुई।  पूजा नाम की लड़की जयपुर आई और सिर्फ एक दिन मे ही घर से जेवर और कैश समेटकर भाग गई। 

See also  4 मई से खुल जाएंगे टोल प्लाजा, कर्मचारियों को हिदायत-कोरोना से रहें सावधान

shocking crime looteri dulhan  ran away jewelry and cash on second day of marriage in jaipur kpr

बाजार जाने की कहकर निकली थी
शादी के बाद पूजा को घर लाया गया। यहां पर दुल्हन की आरती उतारी गई। सब कुछ अच्छा चल रहा था, तभी दुल्हन ने बाजार जाने की इच्छा जताई। पूजा बाजार जाने के बाद शाम तक नही लौटी तो रुपचंद उसे देखने निकला, लेकिन वह नहीं मिली। रात तक इंतजार किया। शादी करने वाले लोगों से पूछताछ की, लेकिन उन्होंने भी कोई जानकारी होने से मना कर दिया और उसे आज कल में आने की कहने लगे। पीड़िता का कहना है कि पूजा, बुध सिंह, मुन्ना और जितेन्द्र ने मिलकर उसके साथ धोखाधड़ी की। झांसा देकर पहले शादी के लिए मनाया और फिर फर्जी विवाह तैयार करवाया। बाद में वह घर से ढाई लाख रुपए और सोने चांदी के जेवर चुराकर भाग गई। 

See also  संयुक्त राष्ट्र ने कहा, चक्रवात अम्फान चक्रवात ऐला से कहीं अधिक विनाशकारी

पुलिस तलाशेगी दुल्हन
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने शादी करवाने वाले लोगों की जानकारी जुटानी शुरु कर दी है। जिस तरह से धोखाधड़ी की गई है उससे पुलिस क़ड़ी से कड़ी जोड़कर आगे बढ़ रही है। पुलिस का मानना है कि इस मामले में लुटेरी दुल्हन द्वारा धोखाधड़ी की और भी वारदातें सामने आ सकती है। पुलिस दुल्हन सहित अन्य आरोपियों की तलाश करेगी।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights