(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
ज़रूर जाने शपथ ग्रहण के बाद 45 पार्षद हुए गायब:क्रॉस वोटिंग के डर से भाजपा पार्षदों को जबलपुर के आलीशान होटल में किया गया नजरबंद
शपथ ग्रहण के दौरान नवनिर्वाचित भाजपा पार्षद।
नगर निगम के अध्यक्ष को लेकर कवायद शुरू हो गई है। वहीं बीजेपी ने बुधवार को हुए शपथ ग्रहण के बाद अपने सभी 44 पार्षदों सहित एक निर्दलीय पार्षद को शहर के एक आलीशान निजी होटल में नजरबंद कर दिया गया है। पार्षद की शपथ लेने के बाद सभी 45 पार्षदों को दो बसों में भरकर बिलहरी के एक निजी होटल ले जाया गया हैं। जानकारी के मुताबिक किसी भी प्रकार की खरीद-फरोख्त न हो। साथ ही कोई भी नव निर्वाचित पार्षद क्रॉस वोटिंग न करे। इसके डर के कारण सभी पार्षदों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है।
गौरतलब है कल सम्मेलन कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष को चुना जाएगा। जहां भाजपा के पास पूर्ण बहुमत है। इसीलिए बीजेपी पार्टी किसी भी प्रकार का रिस्क नहीं लेना चाहती हैं। जिसके कारण पार्षद शपथ ग्रहण समारोह के बाद से ही सभी 45 पार्षदों को नजरबंद कर दिया गया है। हालांकि बीजेपी पार्टी की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की जा रही हैं।
सूत्रों के अनुसार कैंट विधायक अशोक रोहाणी के करीबी रिंकू विज का नाम नगर निगम अध्यक्ष के लिए तय माना जा रहा है। हालांकि रिंकू विज इसके पहले भी नगर निगम में उपाध्यक्ष और अध्यक्ष का पद संभाल चुके हैं। जिन्हे सदन चलाने का अच्छा खासा अनुभव हैं। वही नेता प्रतिपक्ष के लिए पार्षद कमलेश अग्रवाल का नाम आगे चल रहा है।
कैंट विधायक अशोक रोहाणी का कहना है इस विषय में मुझे जानकारी नहीं है। इसके लिए संगठन से बात की जाए। पार्षदों के नजरबंद को लेकर भाजपा के आला अधिकारी बचते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं लाला लाजपत राय वार्ड की नव निर्वाचित पार्षद सावित्री शाह का कहना है कि वह कटनी में अपने एक निजी कार्यक्रम में आई हुई हैं।






Users Today : 9
Users This Month : 219
Total Users : 237077
Views Today : 13
Views This Month : 338
Total views : 59816



