Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

ब्लाइंड क्रिकेट वर्ल्ड-कप में भारत-पाक मैच रद्द

ब्लाइंड क्रिकेट टी-20 वर्ल्ड-कप में भारत-पाक का मैच रद्द कर दिया गया है। पाकिस्तानी टीम वीजा के लिए विदेश मंत्रालय से क्लीयरेंस नहीं मिल पाने की वजह से नहीं आ पाई। वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 दिसंबर से हो चुकी है। फाइनल 17 दिसंबर को खेला जाएगा। इस वर्ल्ड कप में भारत, नेपाल, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, साउथ अफ्रीका बांग्लादेश सहित पाकिस्तान टीम को भी भाग लेना था। पाकिस्तान को 7 दिसंबर को दिल्ली के श्रीफोर्ट में भारत के साथ मैच खेलना था। पाकिस्तानी टीम नहीं आ सकी, जिसकी वजह से मैच को रद्द कर दिया गया।

ब्लाइंड क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी जॉन डेविड ने बताया कि पाकिस्तान टीम को गृहमंत्रालय से क्लीयरेंस मिल गया, पर विदेश मंत्रालय से अभी तक क्लीयरेंस नहीं मिला है। जिसकी वजह से पाकिस्तान टीम भारत नहीं आ पाई। आज के मैच को रद्द कर दिया गया है। इससे पहले मंगलवार को साउथ अफ्रीका के साथ पाकिस्तान के मैच को रद्द कर दिया गया था। पाकिस्तान टीम का अगला मैच 9 दिसंबर को बांग्लादेश के साथ है। अगर टीम आती है, तो नहीं हो पाने वाले दो मैच रिशेड्यूल किए जाएंगे।

See also  इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल के लिए ऋषभ पंत या दिनेश कार्तिक

.पीबीसीसी ने दिया ये बयान
उधर पाकिस्तान ब्लाइंड क्रिकेट काउंसिल (PBCC) ने भी मंगलवार को सोशल मीडिया पर बयान जारी किया। पीबीसीसी ने कहा, ‘इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने पाकिस्तान टीम को अधर में छोड़ दिया है। पाकिस्तान वर्ल्ड कप जीतने का दावेदार था क्योंकि पाकिस्तान 2012 और 2017 में रनरअप रहा है। वहीं भारत को साल 2021 और 2022 में हुए टी-20 के त्रिकोणीय सीरीज के दौरान हराया है।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights