Breaking News

एरोन फिंच ने अंपायर को दी गाली तो आईसीसी ने लगाई फटकार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 के दौरान कैमरे में अंपायर को गाली देते हुए कैद हुए थे। उनकी आवाज स्टंप माइक में रिकॉर्ड हुई थी। फिंच को उनकी इस हरकत की वजह से अब फटकार लगाई गई है। बता दें, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच तीन टी20 मैच की सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ में खेला गया था। इस हाई स्कोरिंग मुकाबले में मेजबानों को 8 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 208 रन बनाए थे, वहीं ऑस्ट्रेलिया निर्धारित 20 ओवर में 200 रन बना पाया था।

अमेरिका में जूलिया तूफान का कहर, 25 लोगों की मौत और सैकड़ों हुए रेस्क्यू

See also  सरकार ने बंद की कोविड टीकों की खरीदारी, बचे हुए 4237 करोड़ रुपए वित्त मंत्रालय को वापस

यह घटना इंग्लैंड की पारी के 9वें ओवर की है। कैमरन ग्रीन की तीसरी गेंद पर बटलर अपरकट लगाने से चूक गए और गेंद विकेट कीपर मैथ्यू वेड के दस्तानों में गई। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने बटलर के कैच की अपील की मगर अंपायर ने इस नकार दिया। जब एरोन फिंच साथी खिलाड़ियों से डीआरएस लेने की चर्चा कर रहे थे तब तक समय निकल गया। इसके बाद फिच अंपायर से उलझ गए और इस दौरान उन्होंने गाली भी दी। फिंच ने ऐसा कर आईसीसी की आचार संहिता के स्तर 1 का उल्लंघन किया।

मान्नीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन ने अपराध समीक्षा बैठक में नशे के कारोबारियों पर दिये कार्यवाही के निर्देश निर्देशों के परिपालन में जबलपुर पुलिस की नशे के कारोबारियों पर दबिश, अवैध शराब आदि के कारोबार में लिप्त 43 आरोपी गिरफ्तार

See also  Florida Murder: वेबकैम गर्लफ्रेंड की खातिर अपने माता-पिता और भाई की गोली मारकर हत्या, पढ़िए दिल दहलाने वाली घटना

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान को खिलाड़ियों और खिलाड़ी समर्थन कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो एक अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान एक श्रव्य अश्लीलता के उपयोग से संबंधित है।

फिंच ने अपनी गलती स्वीकार की और एक आधिकारिक फटकार के साथ उनके खाते में एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया है। पिछले 24 महीनों में फिंच का पहला अपराध था इस वजह से उन पर सस्पेंड होने का कोई खतरा नहीं है। इंग्लैंड के खिलाफ जारी सीरीज के अलावा वह टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा हरकर दोहराकर अपनी मुसीबत नहीं बढ़ाना चाहेंगे।

अमेरिका में जूलिया तूफान का कहर, 25 लोगों की मौत और सैकड़ों हुए रेस्क्यू

मनु मिश्रा 2
See also  टी20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले शाहिद अफरीदी की मोहम्मद रिजवान को खास सलाह
Author: मनु मिश्रा 2

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights