Breaking News

राजधानी भोपालनया मोबाइल लेकर थमाई चूरन वाली नोट:भोपाल में फ्लिपकार्ट से ऑनलाइन फोन मंगाया, डिलीवरी बॉय को नकली नोटों की गड्‌डी दी By manu Mishra shramveer Bharat news 14, 8,2022

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

 राजधानी भोपाल नया मोबाइल लेकर थमाई चूरन वाली नोट:भोपाल में फ्लिपकार्ट से ऑनलाइन फोन मंगाया, डिलीवरी बॉय को नकली नोटों की गड्‌डी दी

By manu Mishra shramveer Bharat news 14, 8,2022

राजधानी भोपालनया मोबाइल लेकर थमाई चूरन वाली नोट:भोपाल में फ्लिपकार्ट से ऑनलाइन फोन मंगाया, डिलीवरी बॉय को नकली नोटों की गड्‌डी दी  By manu Mishra shramveer Bharat news 14, 8,2022


भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में जालसाज ने फ्लिपकार्ट के डिलीवरी बॉय से नया मोबाइल लेकर मनोरंजन बैंक की चूरन वाली नोट थमा कर भाग निकला। डिलीवरी बॉय के शोर मचाने पर एक्टिवा से भाग रहे जालसाज को भीड़ ने दबोच लिया। इसके बाद पुलिस के हवाले किया। आरोपी ने सप्ताहभर के अंदर इस तरह की दो वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।


सब-इंस्पेक्टर उमेश सिंह चौहान ने बताया कि विकास कोरी फ्लिपकार्ट कंपनी के डिलीवरी बॉय हैं। उसने पुलिस बताया कि सुभाष नगर कॉलोनी में रहने वाले दाजिर नाम के कस्टूमर ने ई-कॉमर्स बेवसाइट फ्लिपकार्ट से 25 हजार रुपए कीमती 1 मोबाइल बुक किया था। रविवार को डिलीवरी देने विकास कोरी ने आर्डर में लिखे मोबाइल पर फोन किया। सामने वाले ने अपना नाम जोरेन बताया। उसने डिलीवरी बॉय को वेदांता अस्पताल के पास बुलाया। डिलीवरी बॉय उसके पास पहुंचा। आर्डर में लिखा नाम मैच नहीं होने की वजह से उसने डिलीवरी नहीं दी।

See also  आदिवासी बनी लखपति लकड़ी बीनते हुए आदिवासी महिला को मिला 20लाख का हीरा:पन्ना में चमकीला पत्थर समझ लाई घर, जांच कराई तो बेशकीमती डायमंड निकला By manu Mishra 4August 2022


इस पर जोरेन ने दलील दी कि आर्डर में उसका ही मोबाइल नंबर लिखा है। इस पर डिलीवरी बॉय ने कहा कि अभी उसके पास कई ग्राहकों को डिलीवरी देनी है। वह जोरेन को यह कहकर गया कि अंतिम में तुम्हें मोबाइल देंगे। करीब डेढ़ घंटे बाद वह वापस लौटकर उसी नंबर पर फिर लगाया। इसमें फिर जोरेन ने फोन रिसीव किया। इस बार जोरेन ने मोबाइल लेने के लिए थाने की बगल वाली गली में बुलाया।


डिलीवरी बॉय उसके बताए पते पर पहुंचा। उसने जोरेन को मोबाइल दिया। जोरेन ने उसे 500 रुपए के नोट वाली एक गड्‌डी दी। गड्‌डी रबर से बंधी थी। डिलीवरी बॉय रबर खोलकर नोट गिनता इससे पहले जोरेन अपनी स्कूटी की डिक्की में मोबाइल रखकर भाग निकला। डिलीवरी बॉय ने देखा कि 500 रुपए वाले नोटों की गड्‌डी में एक नोट के अलावा सभी बच्चों के खेलने वाली चूरन वाली नोट हैं। उसने तुरंत शोर मचाते हुए पीछा किया। भीड़ ने शोर सुनकर जालसाज जोरेन को पकड़ लिया। लोगों ने पहले उसे जमकर पीटा। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान अफकार कॉलोनी, ऐशबाग निवासी जोरेन उर्फ दाजिर उर्फ दानिश खान पिता शेख राजा खान (29) के रूप में हुई है।

See also  Mp news Jabalpur: ठंड से बचने अलाव के पास पहुंचा सांप तो डरकर भागे लोग, CCTV में कैद हुआ नजारा, देखे

6 अगस्त को भी कर चुका ठगी

आरोपी जोरेन ने पूछताछ में बताया कि 6 अगस्त को वह फ्लिपकार्ट के एक अन्य डिलीवरी बॉय विशाल श्रीवास के साथ ठगी कर चुका है। हालांकि, विशाल ने पुलिस से शिकायत नहीं की थी। पुलिस अब विकास की शिकायत पर भी उसके खिलाफ केस दर्ज करेगी। बताया गया कि ठगी का शिकार हुए विकास को भी संदेह हुआ था कि जोरेन गड़बड़ कर सकता है। ऐसे में वह अपने एक दोस्त को अपने साथ ले गया था।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights