Breaking News

गलती कर बैठी लड़की ने डिलीवरी ब्वॉय पर दिखाई दबंगई तो पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

 

गलती कर बैठी लड़की ने डिलीवरी ब्वॉय पर दिखाई दबंगई तो पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

 

रसल चौक पर वाहन की टक्कर के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

 जबलपुर। पिज्ज की डिलीवरी करने वाले युवक की बाइक और वहां से गुजर रही लड़की के वाहन की टक्कर के बाद लड़की ने दबंगई दिखाते हुए डिलीवर ब्वॉय को चप्पल और घूसे से पीट दिया। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद जब प्रत्यक्षदर्शियों ने लड़की की गल्ती बताई और पुलिस ने पूछताछ की तो उल्टे मारपीट करने वाली लड़की के खिलाफ युवक की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज की गई।

See also  कोरोना से कराहते इंदौर के मसीहा बने सोनू सूद, भेजेंगे 10 ऑक्सीजन जेनरेटर मनु मिश्रा

 लड़की से छुटकारा पाकर पुलिस थाने पहुंचा युवक

 ओमती टीआई एसपीएस बघेल ने बताया कि गुरूवार की दोपहर 25 वर्षीय दिलीप विश्वकर्मा जबलपुर हॉस्पिटल के समीप पिज्ज हट से डिलीवरी लेन जा रहा था, तभी रसल चौक के समीप सामने से आ रही स्कूटी क्रमां एमपी 20 एसवाय 1282 पर सवार लड़की उसकी बाइक से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहनों की भिड़ंत में खुद की गलती होने के बाद भी स्कूटी चला रही लड़की ने डिलीवरी ब्वॉय की चप्पल और घूसों से पिटाई शुरू कर दी और भद्दी गालियां देने लगी। दिलीप ने लड़की से जब उसकी गलती होने की बात कही तो वह आगबबूला हो गई और ताबड़तोड़ चप्पल मारने के बाद उसे कहीं जाने नहीं दे रही थी। इस घटना का मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो देखने वालों ने लड़की की सरासर गलती होने के संबंध में पोस्ट भी डाली। इसके बाद डिलीवरी ब्वॉय ने पुलिस थाने में रिपोर्ट करते हुए घटना का ब्यौरा दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए डिलेवरी ब्यॉय के साथ मारपीट के वीडियो के बाद ओमती पुलिस ने दबंगई दिखाने वाली लड़की के खिलाफ पीड़ित की रिपोर्ट पर धारा 341, 294, 323, एवं 355 का अपराध पंजीबद्ध कर लिया। वायरल फुटेज में दिख रही ज्यूपिटर मोपेड न्यू रिछाई कॉलोनी जीआईएफ निवासी मधु सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड बताई गई।

See also  बुधवार को काल भैरव अष्टमी:शिव जी के अवतार हैं काल भैरव, जाने किस लिए की जाती है  बटुक भैरव की पूजा
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights