2 वर्ष से 5% ब्याज ले रहा सूदखोर, 1 लाख 50 हजार मूलधन के अलावा 3 लाख रुपए और मांगने वाला गिरफ्तार
थाना खमरिया में बंसत गोटिया उम्र 55 वर्ष निवासी गोकलनगरी घाना ने लिखित शिकायत की कि वह आर्डीनेंस फैक्ट्री खमरिया मे नौकरी करता है। 2 वर्ष पूर्व उसके घर के काम के लिये रूपयों की आवश्यकता थी, उसे ज्ञात हुआ कि मडई निवासी भुवन सोनी ब्याज पर रूपये उधार देता है। उसने भुवन सोनी से 1 लाख 50 हजार रूपये मांगे तो भुवन सोनी ने उसे बताया कि 5 प्रतिशत ब्याज लगेगा एवं कुछ गिरवी रखना होगा। भुवन ने उसकी बैंक ऑफ इंडिया की पास बुक एवं 1 ब्लैकं चैक ले लिया। वह 2 वर्ष से प्रतिमाह 5 प्रतिशत ब्याज का भुगतान भुवन सोनी का कर रहा था। पिछले 3 माह से उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने से भुवन सोनी को ब्याज की रकम नहीं दे पाया था। दिनॉक 13-9-21 को भुवन सोनी उसके घर आकर बोला कि 1 लाख 50 हजार रूपये के अलावा चक्रवृद्धि ब्याज की दर से 3 लाख रूपये और चाहिये , पैसे न देने पर चैक बंाउस कराने की धमकी देने लगा। शिकायत पर धारा 384 भादवि 4 म.प्र. ऋणियों का संरक्षण अधिनियम तथा 3(2)व्हीए, 3(1)द एससीएसटी एक्ट का अपराध ंपजीबद्ध कर आरोपी की तलाश जारी है।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा घटना को गम्भीरता से लेते हुये सूदखोर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अति. पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/यातायात श्री संजय कुमार अग्रवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री एम.पी. प्रजापति के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी खमरिया सुश्री निरूपा पाण्डे के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।
गठित टीम द्वारा आरोपी भुवन सोनी उम्र 49 वर्ष निवासी रांझी को अभिरक्षा में लेते हुये आरोपी से बंसत गोटिया के बैंक की पास बुक एवं 1 चैक जप्त करते हुये प्रकरण विवेचना मे लिया गया।
- 2 वर्ष से 5% ब्याज ले रहा सूदखोर, 1 लाख 50 हजार मूलधन के अलावा 3 लाख रुपए और मांगने वाला गिरफ्तार
- चोरी की मुरूम परिवहन करते हाईवा चालक पकड़ा गया, हाईवा मालिक की तलाश
- थाना भेड़ाघाट क्षेत्रांतर्गत मोबाईल एवं नगदी रूपये छीनने दोनों लुटेरे पुलिस गिरफ्त में
- क्राईम ब्रांच एवं तिलवारा तथा सिहोरा पुलिस की कार्यवाही, मादक पदार्थ गांजा की तस्करी में लिप्त माँ बेटे सहित 6 आरोपी गिरफ्तार





Users Today : 2
Users This Month : 7
Total Users : 239385
Views Today : 3
Views This Month : 8
Total views : 62820



