Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

MP news खंडवा में 3 बहनों ने सुसाइड किया:बड़ी बहन बोली- तीनों ने मुझसे और बेटे से 1 घंटे बात की, मुझे बुला रही थीं By manu Mishra 27July 2022

MP news खंडवा में 3 बहनों ने सुसाइड किया:बड़ी बहन बोली- तीनों ने मुझसे और बेटे से 1 घंटे बात की, मुझे बुला रही थीं

By manu Mishra 27July 2022

    MP news खंडवा में 3 बहनों ने सुसाइड किया:बड़ी बहन बोली- तीनों ने मुझसे और बेटे से 1 घंटे बात की, मुझे बुला रही थीं By manu Mishra 27July 2022



    Mp खंडवा में आदिवासी परिवार की 3 सगी बहनों ने खुदकुशी कर ली। तीनों ने एक साथ एक ही रस्सी से पेड़ पर फंदा बनाकर फांसी लगाई। घटना मंगलवार देर रात 11 बजे की है। जानकारी मिलने पर पुलिस रात 2.30 बजे घटनास्थल पर पहुंची। परिजन आत्महत्या के पीछे कोई वजह नहीं बता रहे हैं। उनकी बड़ी बहन के मुताबिक, घटना से कुछ देर पहले फोन पर तीनों बहनों ने उससे और उसके बेटे से बात की थी। तीनों उसे घर बुला रही थीं।

    See also  जानिए यदि घर में केले का पौधा है तो आपको मिलेगा चमत्कारी लाभ

    मामला जावर थाना इलाके के भामगढ़ ग्राम में कोटापेट फाल्या का है। SP विवेक सिंह ने बताया कि तीनों बहनें सोनू, सावित्री और ललिता के शव पेड़ पर फंदे से लटके मिले। उनके पिता जाम सिंह का निधन हो चुका है। परिवार में 5 बहनें और 3 भाई हैं। शुरुआती जांच में पुलिस और फॉरेंसिक टीम का मानना है कि तीनों ने सुसाइड किया है। वजह का पता लगाया जा रहा है।

    M (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); M

    एक बहन ने कहा था- 1 तारीख से हॉस्टल खुल जाएगा, खंडवा जाना है

    बड़ी बहन चंपक ने बताया कि सोनू (23) खंडवा के एसएन कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। उससे छोटी बहन सावित्री (21) की 3 महीने पहले ही शादी हुई थी। 19 साल की ललिता ने पढ़ाई छोड़ दी थी। वह घर पर रहकर मजदूरी करती थी। तीनों बहन घर आने की जिद कर रही थीं। जिरोती अमावस्या पर आकर मिलने का कहा तो सोनू कह रही थी कि 1 तारीख (अगस्त) से हॉस्टल खुल जाएगा। उसे खंडवा जाना है।

    नई रस्सी से लगाई फांसी

    जावर थाने के टीआई शिवराम जाट ने बताया कि तीनों बहनों ने जिस रस्सी से फांसी लगाई, वो नई है। रस्सी बहनें ही लाईं या घर से ही ली, इसकी भी जांच की जाएगी। नायब तहसीलदार माला राय का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही जांच आगे बढ़ेगी। कोई संदिग्ध परिस्थिति जैसी बात सामने नहीं आई है।

    See also  इस पेड़ को काटने पर निकलता है खून, लोग कहते हैं जादुई शक्तियां

    कमलनाथ ने की जांच की मांग

    पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने खंडवा में तीन आदिवासी बहनों के शव मिलने के मामले की जांच की मांग की है। पीसीसी चीफ ने ट्वीट में लिखा- मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के जावर थाना क्षेत्र में तीन आदिवासी बहनों के शव पेड़ से लटके मिले है।यह घटना दिल को झकझोर देने वाली है। इस घटना के पीछे अलग-अलग कारण सामने आ रहे है। मैं सरकार से मांग करता हूं कि इसकी निष्पक्ष जांच हो और सच्चाई सामने आए। पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए, परिवार की हर संभव मदद भी की जाए।

    Manu Mishra 1 shramveerbharat news
    See also  सटोरिये नरेश ठाकुर के सट्टा लिखने के ठिकाने पर दबिश 28 सटोरियेगिरफ्तार, सट्टा खिलवाने वाले नरेश ठाकुर की तलाश By manu Mishra 11June,2022 29 हजार 380 रूपये नगद एवं सट्टा बुक, सट्टा पट्टी, जप्त
    Author: Manu Mishra 1 shramveerbharat news

    Facebook
    Twitter
    LinkedIn

    Related Posts

    [the_ad id='4119']
    Verified by MonsterInsights