इस पेड़ को काटने पर निकलता है खून, लोग कहते हैं जादुई शक्तियां
News श्रम वीर भारत न्यूज़
/
अजब-गजब
/
7 mins ago

आज तक आप सभी ने कई तरह के ऐसे पेड़ों को देखा होगा जो अनोखे है। अब आज हम आपको एक ऐसे ही पेड़ के बारे में बताने जा रहे हैं जो बहुत अनोखा है। जी दरअसल यह पेड़ ऐसा है जिसे काटने पर खून निकलने लगता है। सुनकर आपको हैरानी हो रही होगी लेकिन यह सच है। आइए बताते हैं आपको इस पेड़ के बारे में।
जी दरअसल यह पेड़ यमन का ‘ड्रैगन ब्लड ट्री’ है जिसे कुदरत के करिश्मे का एक नूमना कहा जाता है। यह पेड़ सकोट्रा द्वीपसमूह में पाया जाता है और कहते हैं यह पेड़ 650 साल तक जिंदा रह सकते हैं। इन पेड़ों की ऊंचाई 33 से 39 फीट तक हो सकती है और यह पेड़ गर्म तापमान में अच्छे से पनपते हैं। कहा जाता है यह छाते की तरह लगते हैं और ऊपर से बेहद घने होते हैं। जहाँ भी यह पेड़ पाए जाते हैं, उसे ‘ड्रैगन्सब्लड’ जंगल कहते हैं।
See also दिव्यांग युवक बना मिसाल:एक पैर से फर्राटे से चलाता है बाइक, नहीं है किसी पर आश्रित By manu Mishra shramveerbharat news Jabalpur
Powered by Inline Related Posts
आपको बता दें कि इस पेड़ को ‘ड्रैगन ब्लड ट्री’ इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसके तने की छाल से लाल रंग निकलता है जो रेजिन होता है। इस पेड़ की छाल को काटने के बाद उसमें से लाल रेजिन निकलता है, जो बिल्कुल खून की तरह लगता है। जैसे आपने देखा होगा दूसरे पेड़ों को काटने पर सफेद और पीला गोंद निकलता है, ठीक वैसे ही इस पेड़ से लाल रंग निकलता है। वैसे इस पेड़ को लेकर कई तरह की मान्यताएं हैं। जहाँ यह पड़े है वहां रहने वाले लोग इस रेजिन को बुखार से लेकर अल्सर तक का इलाज मानते हैं। केवल यही नहीं बल्कि कई लोग कहते हैं कि इसमें जादुई शक्तियां भी हैं।
See also Breaking news नाबालिग बुआ ने भतीजी की तलवार से गर्दन काटी:तंत्र-मंत्र के चक्कर में 7 साल की बच्ची की सोते समय हत्या, पिता-ताऊ पर भी हमला By manu Mishra 1अगस्त 2022
Powered by Inline Related Posts





Users Today : 3
Users This Month : 37
Total Users : 234613
Views Today : 3
Views This Month : 50
Total views : 56706



