बरगी विधायक संजय यादव के छोटे पुत्र ने घर के चेन्जिंग रुम में खुद को गोली मारी : मौत
श्रम वीर भारत न्यूज़ जबलपुर सिटी न्यूज
आज जबलपुर में उस वक्त सनसनी फैल गयी, जब यह जानकारी आग की तरह फैली कि बरगी विधायक के छोटे पुत्र विभव उर्फ विभु को गोली लग गयी और उसे इलाज के लिए निजी असस्पताल ले जाया गया। जानकारी लगते ही विधायक संजय यादव भी अस्पताल पहुंचे है।
एएसपी शहर रोहित काशवानी ने विस्त्रित जानकारी देते हुए बताया कि विधायक संजय याादव के छोटे पुत्र विभु उम्र 17 साल ने घर के बाथरुम के समीप चेन्जिंग रुम में खुद को सिर पर गोली मार ली। जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित किया गया। श्री काशवानी ने बताया कि यह घटना क्यों घटी, पुलिस इसकी बारीकी से जानकारी इकत्रित कर रही है। मौके पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा भी पहुंच रहे है। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल एवं घर के समीप भारी भीड़ एकत्रित हो गयी। लोग इस बात पर आवाक थे कि ऐसा क्या हुआ कि यह गोली चल गयी। घटना के बाद घर में कौन-कौन था यह भी पुलिस पता कर रही है।





Users Today : 8
Users This Month : 218
Total Users : 237076
Views Today : 10
Views This Month : 335
Total views : 59813



