(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर्व को दृष्टिगत रखते 🇮🇳हुये सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ करने के उद्देश्य से बी.डी.डी.एस. टीम द्वारा भीड़भाड़ वाले स्थान तथा महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों/स्थानों की करायी जा रही है चैकिंग
By manu Mishra shramveer Bharat news 14 ,8,2022
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से)* द्वारा 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर्व को ध्यान मे रखते हुये सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ करने के उद्देश्य से संदिग्ध गतिविधियो की रोकथाम एवं पतासाजी हेतु बी.डी.डी.एस. टीम को राईट टाउन स्टेडियम तथा भीडभाड वाले स्थान, बाजार, धार्मिक स्थल, मॉल, रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड, महत्वपूर्ण संस्थान, तथा शासकीय कार्यालयों की चैकिंग हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन मे अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्री गोपाल खाण्डेल के मार्ग निर्देशन में आज दिनॉक 14-8-2022 को बी.डी.डी.एस. टीम द्वारा स्नेफर डॉग के साथ मान्नीय उच्च न्यायालय परिसर, पुलिस परेड ग्राउंड, शासकीय कार्यालय, एवं भीड़भाड़ वाले स्थान मॉल, सिविक सैंटर, गोरखपुर मार्केट, सदर मार्केट, उमाघाट, रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड में चैकिंग की गयी है।
इसके साथ ही शहर एवं देहात के सभी थाना प्रभारियों के द्वारा थाना क्षेत्र के होटल, लॉज, धर्मशाला, सराय, रैन बसेरा, डेरे, एवं किरायेदारों की चैकिंग की जा रही है। यह कार्यवाही निरंतर 15 अगस्त तक जारी रहेगी।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से) द्वारा संस्कारधानी वासियों से अपील की गयी है कि यदि कोई भी संदिग्ध वस्तु आपको नजर आती है तो उससे दूर रहें एवं इसकी सूचना तत्काल कन्ट्रोलरूम के दूरभाष क्रमंाक 0761-2676100, 2676102 एवं डायल 100 पर देें ताकि तत्काल बी.डी.डी.एस. टीम से चैकिंग की कार्यवाही करायी जा सके।








Users Today : 16
Users This Month : 206
Total Users : 237064
Views Today : 18
Views This Month : 320
Total views : 59798



