Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

हैंगर में कपड़े लटकाकर शख्स ने किया बड़ा कारनामा, 16 सेकेंड में ऐसा कर बना दिया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड

दुनिया में हर साल न जाने कितने ही रिकॉर्ड बनते और तोड़े जाते हैं. इन कारनामों को अंजाम देने वाले लोग कड़ी मेहनत लगन और समझदारी के बलबूते विश्व रिकॉर्डधारक बनते हैं. कुछ में कुदरती गुण होते हैं तो कुछ अपनी मेहनत और स्मार्टनेस के बलबूते ऐसे कारनामे कर जाते हैं, जो लोग सोच भी नहीं सकते. विश्व रिकॉर्ड में नाम शामिल करने के लिए हमेशा कुछ बहुत बड़ा करने की जरूरत नहीं होती. बल्कि कुछ अपने दिमाग, समझदारी और स्मार्टनेस के बलबूते छोटे-छोटे मगर मेहनती काम को अंजाम देकर भी इतिहास बना देते हैं. ऐसा ही एक नाम है डेविड रश.

अमेरिका के डेविड रश ने एक बार फिर अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया. सबसे कम समय में हैंगर में पांच टी शर्ट्स लटकाकर उन्होंने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड को ध्वस्त कर इसे अपने नाम कर लिया ऐसा करने के लिए उन्होंने मात्र 16 सेकंड और 78 सेकंड का वक्त लिया. रिकॉर्ड ब्रेकर के नाम से जाने जाने वाले इदाहो के डेविड एक से एक कारनामें कर चुके हैं.

16 सेकेंड में टांग दिए 5 टीशर्ट और बन गया रिकॉर्ड
डेविड ने 16 सेकंड में हैंगर पर एक के बाद एक 5 टी शर्ट्स लटकाकर एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया. हालांकि यह रिकॉर्ड सुनने में जितना आसान लग रहा है उतना था नहीं. क्योंकि हर रिकॉर्ड के पीछे गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अपने नियम, कायदे और कानून होते हैं. जिसके पैरामीटर पर फिट होने के बाद ही लोगों को रिकॉर्ड में शामिल किया जाता है. ऐसे ही नियमों को लेकर डेविड को भी काफी परेशानियां उठानी पड़ीं. गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के नियम के अनुसार डेविड ने अपनी टी शर्ट का इस्तेमाल किया था जिसका गला बेहद बड़ा था, लिहाजा उन्हें रिप्लेस करना पड़ा और पत्नी की टी शर्ट्स को रिकॉर्ड बनाने के लिए इस्तेमाल करना पड़ा. लेकिन तब उनके हैंगर्स बहुत छोटे थे. लेकिन नियमों के पालन के चक्कर में इसी पर उन्हें टी शर्ट लटकानी पड़ी. जिसमें वक्त थोड़ा ज्यादा लग गया.

अमेरिकी रिकॉर्ड ब्रेकर ने 16 सेकंड में रचा फिर इतिहास
इदाहो के रहने वाले डेविड रश अपनी समझदारी के बलबूते 250 से ज्यादा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं. इस बार उन्होंने बेहद अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा और अपने नाम किया. हालांकि नियमों के चक्कर में उन्हें थोड़ी परेशानी जरूर हुई, बावजूद उसके उन्होंने 16 सेकंड में पांच टी शर्ट्स को टांगकर 2015 में बने रिकॉर्ड को तोड़ कर इसे अपने नाम कर लिया. 2015 में यह रिकॉर्ड जापान से कैटो कोजुमी ने बनाया था. तब उन्होंने 27.93 सेकंड का वक्त लिया था. जिसे 16.78 से मात देकर डेविड रश ने अपने नाम कर लिया.

See also  'काला बकरा' से लेकर 'सुअर' तक, ये हैं भारत के सबसे फनी रेलवे स्टेशनों के नाम

16 सेकेंड में टांग दिए 5 टीशर्ट और बन गया रिकॉर्ड
डेविड ने 16 सेकंड में हैंगर पर एक के बाद एक 5 टी शर्ट्स लटकाकर एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया. हालांकि यह रिकॉर्ड सुनने में जितना आसान लग रहा है उतना था नहीं. क्योंकि हर रिकॉर्ड के पीछे गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अपने नियम, कायदे और कानून होते हैं. जिसके पैरामीटर पर फिट होने के बाद ही लोगों को रिकॉर्ड में शामिल किया जाता है. ऐसे ही नियमों को लेकर डेविड को भी काफी परेशानियां उठानी पड़ीं. गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के नियम के अनुसार डेविड ने अपनी टी शर्ट का इस्तेमाल किया था जिसका गला बेहद बड़ा था, लिहाजा उन्हें रिप्लेस करना पड़ा और पत्नी की टी शर्ट्स को रिकॉर्ड बनाने के लिए इस्तेमाल करना पड़ा. लेकिन तब उनके हैंगर्स बहुत छोटे थे. लेकिन नियमों के पालन के चक्कर में इसी पर उन्हें टी शर्ट लटकानी पड़ी. जिसमें वक्त थोड़ा ज्यादा लग गया.

See also  76 साल तक बिना खाए-पीये कैसे जिंदा रह सकता है आदमी! पढ़ें योगी प्रह्लाद जानी की कहानी

अमेरिकी रिकॉर्ड ब्रेकर ने 16 सेकंड में रचा फिर इतिहास
इदाहो के रहने वाले डेविड रश अपनी समझदारी के बलबूते 250 से ज्यादा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं. इस बार उन्होंने बेहद अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा और अपने नाम किया. हालांकि नियमों के चक्कर में उन्हें थोड़ी परेशानी जरूर हुई, बावजूद उसके उन्होंने 16 सेकंड में पांच टी शर्ट्स को टांगकर 2015 में बने रिकॉर्ड को तोड़ कर इसे अपने नाम कर लिया. 2015 में यह रिकॉर्ड जापान से कैटो कोजुमी ने बनाया था. तब उन्होंने 27.93 सेकंड का वक्त लिया था. जिसे 16.78 से मात देकर डेविड रश ने अपने नाम कर लिया.

मनु मिश्रा 2
See also  ब्लैक होल से निकली समुद्र के लहर की आवाज!
Author: मनु मिश्रा 2

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights