Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

घर में क्रिस्टल बॉल लगाने से लव लाइफ में होगी बेहतर और व्यापार में भी होगी तरक्की

भारत में वास्तु शास्त्र को मान्यता दी जाती है उसी तरह चीनी वास्तु शास्त्र को ही फेंगशुई कहा जाता है. वास्तुशास्त्र और फेंगशुई में ऐसी बहुत सी चीजों के बारे में बताया गया है जो नेगेटिव एनर्जी को पॉजिटिव एनर्जी में बदल सकती है. ये चीजें व्यक्ति के जीवन को उन्नत और खुशहाल बनाती हैं. फेंगशुई में बताई गई इन चीजों को आप अपने घर, ऑफिस या व्यापार वाले स्थान पर रख सकते हैं. वैसे तो फेंगशुई में बहुत सी ऐसी चीजों का वर्णन मिलता है. जो देखने में काफी सुंदर दिखती हैं.

आज के इस आर्टिकल में हमें ज्योतिष एवं वास्तु सलाहकार पंडित कृष्ण कांत शर्मा बता रहे हैं क्रिस्टल बॉल कि क्रिस्टल बॉल किस तरह आपके जीवन को बदल सकती है.

See also  घर व आवासीय परिसर में किस दिशा में कौन से पेड़-पौधे लगाने चाहिए

अच्छी लव लाइफ के लिए

-फेंगशुई में बताया गया है कि यदि क्रिस्टल बॉल को आप अपने शयन कक्ष में रखते हैं, तो इससे आपकी लव लाइफ अच्छी बनी रहती है. साथ ही पति-पत्नी में कभी विवाद की स्थिति नहीं बनती. इसके अलावा यदि किसी व्यक्ति के विवाहित जीवन में लगातार परेशानियां आ रहे हो तो ऐसे व्यक्ति को अपने शयन कक्ष में क्रिस्टल बॉल को अवश्य रखना चाहिए.

सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ेगा

अपने घर से नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करने के लिए आप क्रिस्टल बॉल को ऐसी जगह पर रखें जहां सूरज की रोशनी सीधे इस बॉल पर पड़े. ऐसा करने से यह आपके घर की नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करेगी और इससे परिवार के सदस्यों में भी प्रेम सद्भाव बना रहेगा.

See also  डिप्रेशन या चिंता को कम करने के लिए इन पांच चीजों से जुड़ना है बेहद जरूरी

व्यापार या नौकरी में तरक्की के लिए

यदि आपकी कड़ी मेहनत के बाद भी आपके व्यापार या नौकरी में तरक्की के योग नहीं बन रहे हैं. तो ऐसे में आप क्रिस्टल बॉल को अपने व्यापार या नौकरी के स्थान पर पूर्व दिशा में रख सकते हैं लेकिन ध्यान रहे कि यह क्रिस्टल बॉल ऐसी जगह पर रखें जहां किसी की नजर इस पर ना पड़े. ऐसा करने से जल्द ही आपकी तरक्की की योग बनने शुरू हो जाएंगे.

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights