Breaking News

3न्यूज़ गोहलपुर अंतर्गत मछली मार्केट तथा कटंगी अंतर्गत रंगरेज मोहल्ला में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों जलते हुये पटाखे फेंकने एवं पथराव करने वाले 23 और गिरफ्तार श्रमवीर भारत न्यूज़ जबलपुर सिटी

 

3न्यूज़

 गोहलपुर अंतर्गत मछली मार्केट तथा कटंगी अंतर्गत रंगरेज मोहल्ला में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों जलते हुये पटाखे फेंकने एवं पथराव करने वाले 23 और गिरफ्तार

 श्रमवीर भारत न्यूज़ जबलपुर सिटी

      

    थाना गोहलपुर अंतर्गत मछली मार्केट में 19-10-21 को  पुलिस एव प्रशासनिक अधिकारियों पर जलते पटाखे फेंकने एवं पथराव करने वालो के विरूद्ध अपराध क्रमंाक 912/21 धारा 307, 353, 332, 186, 152, 147, 148, 149, 188, 294, 427, 506 भादवि एवं 7, 9 विस्फोटक अधिनियम का प्रकरण तथा थाना कटंगी में अपराध क्रमंाक 446/21 धारा 147, 294, 324, 336, 506, 353, 186, 332 भादवि एवं  अपराध क्रमंाक 445/21 188, 269, 270 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

       

        *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्री रोहित काशवानी (भा.पु.से.) के नेतृत्व में गठित टीम के नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री अखिलेश गौर, थाना प्रभारी गोहलपुर, हनुमानताल, कोतवाली, कैंट, खमरिया के द्वारा मिले वीडियो फुटेज के आधार पर चिन्हित करते हुये पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों जलते हुये पटाखे फेंकने एवं पथराव करने वाले और 18 आरोपी-अल्ताफ अंसारी उम्र 19 वर्ष निवासी कसाई मण्डी, तौकीर हुसैन उम्र 18 वर्ष निवासी गाजी नगर, जुनेर अख्तर उम्र 21 वर्ष निवासी गाजीनगर, एैहसान अंसारी उम्र 25 वर्ष निवासी तैय्यबा मस्जिद के पीछे, राजा अहमद अंसारी उम्र 19 वर्ष अबूझर मस्जिद के पीछे मोह. सुल्तान उर्फ धनिया, उम्र 25 वर्ष निवासी सुब्बाशाह मैदान, मोह. आसिफ उर्फ डाक्टर उम्र 21 वर्ष निवासी बडी मदार टेकरी, मोह. आमिर उर्फ पहलवान, उम्र 20 वर्ष निवासी मसूर किराना के पीछे , मोह. सलमान उम्र 19 वर्ष निवासी टेढी नीम बबलू चांटी होटल के पीछे , सिरातल खान उम्र 25 वर्ष निवासी चार खम्बा बारात घर के सामने, इरशाद अहमद अंसारी उम्र 37 वर्ष निवासी चार खम्बा , मोह. आबिद उर्फ अब्बू उम्र 48 वर्ष निवासी मसूराबाद मोह. अयाज उम्र 23 वर्ष निवासी गाजी नगर आठ नल के पास , राजा उर्फ शहीद उम्र 34 वर्ष निवासी मोतीनाला, सहित चार 15-16 वर्षिय किशोरों को आज दिनॉक 24-10-21 को प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार किया गया है।

See also  भारत के साथ चीन को सबक सिखाएगा अमेरिका

 

             इसी प्रकार थाना कटंगी अंतर्गत  अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल एवं  एस.डी.ओ.पी. पाटन श्री देवी सिंह  के नेतृत्व में थाना प्रभारी कटंगी श्री शिवमंगल सिंह  की टीम द्वारा दबिश देते हुये आरोपी फिरोज खान उम्र 36 वर्ष , शकील उर्फ शहरूख चौहान उम्र 24 वर्ष, मोह. शाहिद  उम्र 33 वर्ष, आरिफ खान उर्फ सोनू उम्र 38 वर्ष, चारों निवासी रंगरेज मोहल्ला कटंगी एवं राजू उर्फ हामिद खान उम्र 27 वर्ष निवासी चमन चौक कटंगी को  आज दिनॉक 24-10-21 केा पंजीबद्ध दोनों प्रकरणों में विधिवत गिरफ्तार किया गया है।


 *उल्लेखनीय है कि आज दिनांक तक थाना गोहलपुर में पंजीबद्ध प्रकरण में 37 आरोपियों की कटंगी में पंजीबद्ध प्रकरण में 13 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।

See also  जानिए शनिदेव कैसे हुए लंगड़े

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights