2न्यूज़
गोहलपुर अंतर्गत मछली मार्केट में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों पर जलते हुये पटाखे फेंकने एवं पथराव करने वाले 7 और गिरफ्तार
श्रम वीर भारत न्यूज़ जबलपुर सिटी
थाना गोहलपुर अंतर्गत मछली मार्केट में 19-10-21 को पुलिस एव प्रशासनिक अधिकारियों पर जलते पटाखे फेंकने एवं पथराव करने वालो के विरूद्ध अपराध क्रमंाक 912/21 धारा 307, 353, 332, 186, 152, 147, 148, 149, 188, 294, 427, 506 भादवि एवं 7, 9 विस्फोटक अधिनियम के अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
*पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपियों की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्री रोहित काशवानी (भा.पु.से.) के नेतृत्व में गठित टीम के नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री अखिलेश गौर, थाना प्रभारी गोहलपुर, हनुमानताल, कोतवाली, कैंट, खमरिया के द्वारा मिले वीडियो फुटेज के आधार पर चिन्हित करते हुये पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों जलते हुये पटाखे फेंकने एवं पथराव करने वाले और 7 आरोपी 1- समीर उम्र 19 वर्ष निवासी विश्राम भवन के पास रामनगर, 2-फिरोज खान उम्र 26 वर्ष निवासी नालबंद मोहल्ला, 3 मोह. राशिद अंसारी उम्र 21 वर्ष निवासी अंसार नगर, 4-मोह. इमरान उम्र 22 वर्ष निवासी मदार छल्ला, 5-मोह. आरिफ उम्र 32 वर्ष निवासी गाजी नगर, 6-जावेद उर्फ तौहीद अंसारी उम्र 26 वर्ष निवासी चार खम्बा नगीना मस्जिद के पास, 7- मोहसिन उम्र 18 वर्ष निवासी छोटी मदार टेकरी को आज दिनॉक 23-10-21 को प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
- कच्ची शराब की तस्करी में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, 60 लीटर कच्ची शराब जप्त
- मादक पदार्थ गांजा की तस्करी में लिप्त 3 आरोपी पुलिस गिरफ्त में





Users Today : 16
Users This Month : 822
Total Users : 235706
Views Today : 23
Views This Month : 977
Total views : 58013



