Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

गुंडे की रिहाई पर जश्न :गैंगस्टर मुख्तार मलिक का बेटा जमानत पर छूटा; सड़क पर गाड़ियां खड़ी कर आतिशबाजी

भोपाल में गुंडे बेखौफ हो गए हैं। एक दिन पहले ही गुंडे जुबैर मौलाना का सड़कों पर स्टंट करते वीडियो सामने आया। उसके बाद गैंगस्टर मुख्तार मलिक के बेटे यासीन मलिक का जेल से रिहा होने पर शानदार स्वागत किया गया।

पिपलानी इलाके में बीटेक स्टूडेंट को कार से अगवा कर हमले के आरोप में गिरफ्तार गैंगस्टर मुख्तार मलिक का बेटा यासीन मलिक जेल से रिहा हो गया। उसकी शनिवार देर शाम रिहाई हुई। जेल से घर तक लाने के लिए पिता के गुर्गे खुली जीप, लग्जरी गाड़ियों का काफिला लेकर पहुंचे। आम वाहनों के लिए प्रतिबंधित बीआरटीएस डेडीकेटेड लेन से काफिला गुजरा। इस दौरान रास्ते में काफिला रोककर सड़क पर ही आतिशबाजी की गई। वाहन चालक डरे सहमे रहे। घर पहुंचने पर भी आतिशबाजी की गई।

हैंगर में कपड़े लटकाकर शख्स ने किया बड़ा कारनामा, 16 सेकेंड में ऐसा कर बना दिया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड

जमानत शर्तों का उल्लंघन है ये

See also  दुष्कर्म के सभी 6 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर

वरिष्ठ वकील राममिलन पटेल बताते हैं कि यह जमानत शर्तों का उल्लंघन है। पुलिस इसे संज्ञान लेकर केस दर्ज करा सकती है। कोर्ट से जमानत कैंसिल करने का आवेदन कर सकती है।

मस्क नीलाम करेंगे ट्विटर हेडक्वार्टर के 265 आइटम:ज्यादातर के दाम 25 या 50 डॉल

बता दें कि गैंगस्टर मुख्तार मलिक जून 2022 में राजस्थान में गैंगवार में मारा गया था। घायल अवस्था में जंगल में भटकते-भटकते उसने दम तोड़ दिया। उस पर 58 केस दर्ज थे।

यह था मामला
पिपलानी पुलिस के मुताबिक, रत्नागिरी पिपलानी निवासी 20 वर्षीय सिद्धार्थ भूषण टीआईटी कॉलेज में बीटेक का छात्र है। बीते गुरुवार को कॉलेज की छुट्टी थी, लेकिन कॉलेज में सेलेब्रिटी अरबाज खान का कार्यक्रम था। अरबाज खान को देखने के लिए सिद्धार्थ कॉलेज पहुंचा था। दोपहर दो बजे वह कॉलेज के गेट पर था, तभी कॉलेज में पढ़ने वाला यासीन मलिक पिता मुख्तार मलिक अपने साथी यश खरे के साथ आया। दोनों सिद्धार्थ को गाली देने लगे। उनके हाथ में डंडे थे।

See also  रिक्शे वाला जो गरीब लड़कियों की लुटेरी गैंग बनाता:लुटेरी गैंग के आठ में से दो मेंबर पकड़ाए, छह अब भी फरार

उनसे बचने के लिए सिद्धार्थ ने कोकता की ओर दौड़ लगा दी। यह देख यासीन और यश ने उसे पकड़ लिया। डंडे से उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने सिद्धार्थ को जबरदस्ती आई-20 कार में बैठाया और मारपीट करने लगे। यासीन बार-बार अपनी जेब में हाथ डालकर बोल रहा था कि ज्यादा चिल्ला चोट की तो जान से मार दूंगा। इसके बाद मारते हुए सिद्धार्थ को पुराने शहर ले गए। शाम करीब पांच बजे रत्नागिरी चौराहे पर फेंक दिया। पुलिस ने यासीन मलिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

सिद्धार्थ पर छात्रा ने लगाए थे धमकी के आरोप
कॉलेज छात्रों का विवाद यहीं नहीं थमा था। इसी कॉलेज में बीकॉम में पढ़ने वाली छात्रा ने पुलिस को बताया था कि मैं हथाईखेड़ा डैम के रेस्टोरेंट पर यासीन मलिक और यश खरे के साथ बैठी थी, तभी सिद्धार्थ भूषण आया। वह गुस्से में था। गालियां देने लगा। कहने लगा कि अभी तू दोस्तों के साथ बैठी है। कभी अकेले में मिली तो जान से मार दूंगा। इस पर पुलिस ने आरोपी सिद्धार्थ के खिलाफ भी केस दर्ज किया था।

See also  प्रदेश 72 लाख मनरेगा मजदूरों को मजदूरी का भुगतान खाते में नहीं

यासीन-यश ने छात्र को बेल्ट से पीटा
कल्पना नगर निवासी अभिषेक तिवारी इसी कॉलेज में बीटेक का छात्र है। उसने पुलिस को बताया कि यासीन मलिक और यश खरे ने उसके साथ कैंटीन के बाहर मारपीट की थी। गुरुवार को वह कैंटीन में बैठा था, तभी कुछ लड़के बगल से निकले। इस दौरान एक लड़के का हाथ उससे टकरा गया। इसके बाद वह कैंटीन के बाहर चला गया। यासीन और यश ने बेल्ट और हाथ-मुक्कों से उसके साथ मारपीट की है। अभिषेक की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights