इंटरप्राइजेज दुकान की आड मे चल रहा था सेक्स रैकेट:गल्ला व्यापारी समेत दो युवती गिरफ्तार, दुकान मालिक फरार

जबलपुर के चेरीताल गोपाल आर्केड के फर्स्ट फ्लोर पर स्थित अग्रवाल इंटरप्राइजेज पर कोतवाली थाना पुलिस ने मंगलवार की रात रेड की। मौके से दो युवती और एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिस समय पुलिस ने अग्रवाल इंटरप्राइजेज शॉप पर छापा मारा, उस दौरान एक युवक और युवती आपत्तिजनक हालत में थे। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही अग्रवाल इंटरप्राइजेज शॉप का मालिक हरीश अग्रवाल मौके से फरार हो गया।
कुख्यात बदमाश से करोड़ों की सरकारी जमीन को कराया कब्जा मुक्त सभी जगह अतिक्रमण को JCB ने तोडा
कोतवाली थाना पुलिस ने दोनों युवती और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई है।
कोतवाली सीएसपी प्रभात शुक्ला ने बताया कि चेरीताल के पास स्थित अग्रवाल इंटरप्राइजेज के खिलाफ पिछले कई दिन से शिकायत मिल रही थी कि यहां शॉप की आड़ में देह व्यापार का कारोबार चला रहा है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को जब इसकी जानकारी दी गई तो एक मुखबिर को ग्राहक बनाकर भेजा गया। पुलिस मुखबिर से अग्रवाल इंटरप्राइजेज के मालिक हरीश अग्रवाल ने सौदा किया और कुछ देर बैठने को कहा। इस दौरान शॉप में दो युवती के साथ एक युवक पहले से मौजूद था।
गिरफ्तार हुए युवक का नाम वीरेंद्र कुमार है। वह जिला दमोह के तेंदूखेड़ा का रहने वाला है। पेशे से गल्ला व्यापारी वीरेंद्र को अग्रवाल इंटरप्राइजेज के मालिक ने दुकान पर बुलाया था। यहां पहले से ही 2 युवती मौजूद थीं। पुलिस की भनक लगते ही दुकान संचालक हरीश अग्रवाल फरार हो गया है।
जबलपुर 09 वर्षिय बालिका के साथ दुष्कृत्य करने वाले आरोपी को न्यायालय ने आजीवन कारावास से की सजा





Users Today : 15
Users This Month : 205
Total Users : 237063
Views Today : 17
Views This Month : 319
Total views : 59797



