Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

CBI अफसर बनकर लूटे ₹30 लाख और जेवर:कोलकाता में पुलिस स्टिकर लगी गाड़ियों से बिजनेसमैन के घर पहुंचे 7-8 लोग, कहा- रेड है

????कोलकाता में फिल्म स्पेशल 26 की तर्ज पर कुछ लोगों ने नकली CBI अफसर बनकर एक बिजनेसमैन के घर से 30 लाख रुपए कैश और ज्वेलरी लूट ली। घटना भवानीपुर इलाके की है। बिजनेसमैन सुरेश वाधवा (60 साल) ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई, तब मामले का खुलासा हुआ।

पुलिस स्टिकर लगीं गाड़ियों में आए आरोपी
वाधवा ने बताया कि सोमवार सुबह 8 बजे 7-8 लोग CBI अफसर बनकर उनके घर पहुंचे और कहा कि वे रेड डालने आए हैं। ये लोग पुलिस स्टिकर लगीं तीन गाड़ियों में आए थे। जब सुरेश ने घर का दरवाजा खोला तो ये लोग खुद को CBI अफसर बताकर घर में घुस गए। वाधवा ने उनसे ID कार्ड दिखाने को कहा, लेकिन किसी ने भी उनकी बात का जवाब नहीं दिया।

लड़की ने सालभर में 10 लोगों को किया ‘KISS’, प्रेजेंटेशन बनाकर लैपटॉप पर बताया एक्सपीरियंस!

वाधवा के मुताबिक, नकली CBI अफसर 30 लाख रुपए कैश और लाखों की ज्वेलरी लेकर चले गए। इन लोगों ने जब्त किए सामान की लिस्ट भी बनाई, लेकिन विक्टिम से कहा कि ये लिस्ट उन्हें बाद में भेजी जाएगी। उन्होंने विक्टिम से ये भी कहा कि उन्हें बयान देने के लिए दफ्तर बुलाया जाएगा।

पुलिस को शक- मामले में घर का करीबी शामिल
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि नकली CBI अफसर बनाकर आए सभी लोग ऊंची कद-काठी के थे और रेड के दौरान लाठी लिए हुए थे। पुलिस को शक है कि इस मामले में घर में रहने वाले लोगों या बिजनेसमैन वाधवा के करीबी लोगों का हाथ हो सकता है।

पुलिस ने बताया कि हम वाधवा रेजिडेंस के नौकरों और कर्मचारियों से बात कर रहे हैं। आरोपियों को पता था कि वाधवा ने घर में कैश और ज्वेलरी कहां रखी है। यह जानकारी उन्हें किसी अंदर के शख्स से ही मिली होगी। इसलिए हम उस इलाके के CCTV फुटेज भी निकाल रहे हैं जिससे उन तीन गाड़ियों की पहचान हो सके जिसमें बैठकर आरोपी आए थे।

See also  हिमंत बिस्वा सरमा ने मुस्लिम महिलाओं से अपील की- दो ही बच्चे पैदा करें

लड़की ने सालभर में 10 लोगों को किया ‘KISS’, प्रेजेंटेशन बनाकर लैपटॉप पर बताया एक्सपीरियंस!

वाधवा के मुताबिक, नकली CBI अफसर 30 लाख रुपए कैश और लाखों की ज्वेलरी लेकर चले गए। इन लोगों ने जब्त किए सामान की लिस्ट भी बनाई, लेकिन विक्टिम से कहा कि ये लिस्ट उन्हें बाद में भेजी जाएगी। उन्होंने विक्टिम से ये भी कहा कि उन्हें बयान देने के लिए दफ्तर बुलाया जाएगा।

पुलिस को शक- मामले में घर का करीबी शामिल
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि नकली CBI अफसर बनाकर आए सभी लोग ऊंची कद-काठी के थे और रेड के दौरान लाठी लिए हुए थे। पुलिस को शक है कि इस मामले में घर में रहने वाले लोगों या बिजनेसमैन वाधवा के करीबी लोगों का हाथ हो सकता है।

See also  1971 में ही एक के कब्जे वाले कश्मीर पर फैसला होना था: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

पुलिस ने बताया कि हम वाधवा रेजिडेंस के नौकरों और कर्मचारियों से बात कर रहे हैं। आरोपियों को पता था कि वाधवा ने घर में कैश और ज्वेलरी कहां रखी है। यह जानकारी उन्हें किसी अंदर के शख्स से ही मिली होगी। इसलिए हम उस इलाके के CCTV फुटेज भी निकाल रहे हैं जिससे उन तीन गाड़ियों की पहचान हो सके जिसमें बैठकर आरोपी आए थे।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights