Breaking News

मादक पदार्थ गांजा की तस्करी मे लिप्त आरोपी पुलिस गिरफ्त में, 1 किलो 25 ग्राम गांजा एवं एक्टीवा जप्त श्रम वीर भारत न्यूज़ जबलपुर सिटी न्यूज

 मादक पदार्थ गांजा की तस्करी मे लिप्त आरोपी पुलिस गिरफ्त में, 1 किलो 25 ग्राम गांजा  एवं एक्टीवा जप्त

श्रम वीर भारत न्यूज़ जबलपुर सिटी न्यूज

  

  पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थो की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है ।

          आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक बरगी सुश्री प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.)   के मार्गदर्शन में थाना तिलवारा की टीम द्वारा एक आरोपी को 1 किलो 25 ग्राम गांजा के पकड़ा गया है।   

        थाना प्रभारी तिलवारा परीविक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक  श्री राहुल सैयाम ने बताया कि आज  दिनॉक 9-10-2021 की शाम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि  जोधपुर पडाव में बरिया के पेड के नीचे  एक व्यक्ति एक्टीवा की सीट के नीचे गांजा रखे हुये बिक्री करने के लिये  किसी ग्राहक का इंजजार कर रहा है। यदि तुरंत दबिश दी गयी तो रंगे हाथों पकडा जायेगा। सूचना पर एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रावधानो के तहत कार्यवाही करते हुये तत्काल योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी गयी, जहॉ बरिया के पेड के नीचे एक एक्टीवा क्रमंाक एमपी 20 ई 9786 खडी तथा एक्टीवा की सीट पर एक व्यक्ति बैठा दिखा  जो पुलिस को आता देखकर एक्टीवा से भगने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा एवं नाम पता पूछा जिसने अपना नाम विनय पटेल उम्र 36 वर्ष निवासी अंधुआ संजीवनी नगर बताया, जिसे सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी  लेने पर एक्टीवा क्रमंाक एमपी 20  सीई 9786 की डिक्की में काले रंग की पन्नी के पैकेट मे गांजा रखे मिला, जो तौल करने पर 1 किलो 25 ग्राम गांजा कीमती 15 हजार रुपए का होना पाया गया जिसे जप्त करते हुये मादक पदार्थ गांजा के सम्बंध में पूछताछ करने पर  अंधुआ पैट्रोलपंप के पास खडे ट्रक वाले से उक्त गांजा लेना बताया। आरोपी से गांजा एवं परिवहन मे प्रयुक्त एक्टीवा जप्त करते हुये आरोपी  के विरूद्ध धारा 8, 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।

 उल्लेखनीय भूमिका -आरोपी कोे रंगे हाथ गांजे के साथ पकड़ने में उप निरीक्षक लेखराम नादौनिया, प्रधान आरक्षक दिलीप, आरक्षक हरि सिंह, सुरेन्द्र , हरीश डेहरिया की सराहनीय भूमिका रही।

See also  एक सीरिंज से 40 बच्चों का वैक्सीनेशन:सागर में नर्सिंग छात्र को कोरोना का टीका लगाने स्कूल भेजा था, बोला- एक ही सीरिंज दी गई By manu Mishra 28July 2022
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights