Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

थाना भेड़ाघाट क्षेत्रांतर्गत मोबाईल एवं नगदी रूपये छीनने दोनों लुटेरे पुलिस गिरफ्त में ,छीने हुये रूपयों में से नगद 7 हजार रूपये एवं मोबाईल तथाघटना में प्रयुक्त चाकू एवं मोटर सायकिल जप्त श्रम वीर भारत न्यूज़ जबलपुर सिटी क्राइम

 थाना भेड़ाघाट क्षेत्रांतर्गत मोबाईल एवं नगदी रूपये छीनने दोनों लुटेरे पुलिस गिरफ्त में ,छीने हुये रूपयों में से नगद 7 हजार रूपये एवं मोबाईल तथाघटना में प्रयुक्त चाकू एवं मोटर सायकिल जप्त

श्रम वीर भारत न्यूज़ जबलपुर सिटी क्राइम

थाना भेड़ाघाट क्षेत्रांतर्गत मोबाईल एवं नगदी रूपये छीनने दोनों लुटेरे पुलिस गिरफ्त में ,छीने हुये रूपयों में से नगद 7 हजार रूपये एवं मोबाईल तथाघटना में प्रयुक्त चाकू एवं मोटर सायकिल जप्त  श्रम वीर भारत न्यूज़ जबलपुर सिटी क्राइम

थाना भेड़ाघाट क्षेत्रांतर्गत मोबाईल एवं नगदी रूपये छीनने दोनों लुटेरे पुलिस गिरफ्त में ,छीने हुये रूपयों में से नगद 7 हजार रूपये एवं मोबाईल तथाघटना में प्रयुक्त चाकू एवं मोटर सायकिल जप्त  श्रम वीर भारत न्यूज़ जबलपुर सिटी क्राइम

        थाना भेड़ाघाट में दिनंाक 2-10-21 की रात लगभग 9-30 बजे नवीन कुमार विश्वकर्मा उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम आरछा ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि पेंटिंग का काम करता है दिनंाक 2-10-21 की शाम लगभग 7 बजे वह अपनी साईकिल से जसुजा टावर से अपने घर जा रहा था जैसे ही ग्राम बहदन रेल्वे ब्रिज के आगे ढलान के पास पहुचा तभी उसके पीछे तरफ से मोटर सायकल से 2 लड़के आये और उसे रोक लिये उनमें से एक लड़का जिसकी उम्र लगभग 20-25 वर्ष की होगी जो काला फुल शर्ट एंव नीला जींस पेंट पहने व लाल गमछा डाला था उसके पास आया और चाकू अड़ा दिया तभी दूसरा लड़का उम्र लगभग 20-22 वर्ष का जो क्रीम कलर की टीशर्ट ,ब्लेक जींस पेंट पहने था उसके पेंट के पीछे के दोनों जेबों में हाथ डालकर पीेछे के जेब से 12 हजार 300 रूपये तथा पेंट के सामने के जेब से उसका एमआई रेडमी नोट 7 कम्पनी का मोबाइल कीमती लगभग 6 हजार रूपये का निकाल लिया और दोनों पाटन वाईपास की ओर भाग गयें। रिपोर्ट पर धारा 392 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

                  *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक बरगी सुश्री प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.) के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी भेडाघाट श्री शफीक खान के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।

See also  जय श्री राम श्री गणेशाय नम: आज का दैनिक पंचांग 27 - May-2022 Jabalpur, India By manu Mishra

                    गठित टीम द्वारा पतासाजी करते हुये विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि अंधमूक बाईपास तरफ 2 लडके एक मोटर सायकिल में बैठकर घूम रहे हैं जो 2 दिन पहले किसी से रूपये छीनने की बात कर रहे थे, सूचना पर मुखबिर के बताये हुलिये के दो युवकों को घेराबंदी कर पकडा गया, पूछताछ पर अपना नाम प्रदीप तिवारी पिता हल्के तिवारी उम्र 26 वर्ष निवासी कछपुरा ब्रिज के नीचे लार्डगंज एवं राजा उर्फ आसिफ पिता शेख फरीद उम्र 29 वर्ष निवासी छोटी बजरिया गढा बताये, दोनों को अभिरक्षा मे लेकर थाने लाया गया एवं सघन पूछताछ की गयी तो दोनों ने बहदन पुल के पास जा रहे एक व्यक्ति से नगदी रूपये एवं मोबाईल छीनना स्वीकार किये। आरोपियांे की निशादेही पर छीने हुये रूपयों में से 7 हजार रूपये नगद एवं 1 मोबाईल तथा घटना मे प्रयुक्त चाकू एवं मोटर सायकिल जप्त करतेे हुये आरोपियो को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार किया गया है।

 *उल्लेखनीय भूमिका* – मोबाईल एवं नगदी रूपये छीनने वाले लुटेरो को पतासाजी कर पकडने में थाना प्रभारी भेडाघाट श्री शफीक खान के नेतृत्व में उप निरीक्षक राम आशीष यादव, सहायक उप निरीक्षक भानू प्रताप सिंह, आरक्षक रूपेश लोधी, दिनेश, जय शंकर चौहान, भानू प्रताप सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

See also  Lockdown में मस्जिद कमेटी की अपील: घर में अदा करें ईद की नमाज, दूरी बनाकर मनाएं खुशियां

    सिद्धि रत्न एवं ज्योतिष पंडित मनु मिश्रा ज्योतिष आचार्य संपर्क करें ज्योतिष की सभी समस्याओं का निदान 25 वर्षों का अनुभव के साथ

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights