Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

संसद में उठा जहरीली शराब से मौतों का मुद्दा:भाजपा बोली- सामूहिक हत्या करा रही बिहार सरकार

बिहार के छपरा जिले में जहरीली शराब से मौत का मुद्दा लोकसभा में भी गूंजा। भाजपा सांसदों ने नीतीश सरकार को घेरते हुए कहा कि बिहार सरकार सामूहिक हत्याएं करा रही है। भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि नीतीश कह रहे जो पिएगा, वो मरेगा, लेकिन वो शराब बेचने वाले लोगों को टिकट दे देते हैं।

उन्होंने कहा कि इन मौतों की जिम्मेदार नीतीश सरकार ही है। एक तरफ लोग मर रहे हैं, दूसरी ओर नीतीश कुमार विधानसभा में आपा खो रहे हैं।

हंगामे के चलते 3 बार स्थगित हुई राज्यसभा
संसद के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही गुरुवार को भी विपक्ष के हंगामे से शुरू हुई। राज्यसभा को 3 बार स्थगित करना पड़ा। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भारत-चीन सीमा विवाद पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया, लेकिन इस पर चर्चा नहीं हुई।

MBBS की सीट बढ़ीं- मांडविया
केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि 2014 के बाद से शिक्षा क्षेत्र में कई बदलाव हुए हैं। कोरोना के दौरान शिक्षा रुके नहीं इसलिए कई पहल किए गए। स्कूलों में साढ़े 4 लाख से अधिक शौचालय बनने से बेटियों का ड्रॉप आउट 70% से 13% हो गया।

See also  सिंगापुर में लालू का किडनी ट्रांसप्लांट:ऑपरेशन से पहले बेटी ने फोटो शेयर की, बिहार में दुआओं का दौर

2014 में MBBS की सीट 53,000 थी जो अब 96,000 हो गई है और PG सीट 31,000 थी अब ये 63,000 है, मेडिकल कॉलेज भी आज डबल हुए हैं। देश में शिक्षा की शक्ति बढ़ती जा रही है, सभी लोगों को शिक्षा में अवसर मिले इसके लिए जो प्रयास किए गए हैं उसकी सराहना हो रही है।

लोकसभा से विपक्ष का वॉकआउट
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी के जवाब से कांग्रेस संतुष्ट नहीं दिखी। कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों ने लोकसभा से वॉकआउट कर दिया।

बिहार शराब कांड पर राज्यसभा में हंगामा
बिहार शराब कांड को लेकर राज्यसभा में भाजपा सांसदों ने हंगामा किया। हंगामे के चलते कार्यवाही को तीन बार स्थगित करना पड़ा। इसके अलावा विपक्षी दलों ने तवांग के मुद्दे पर सदन में हंगामा किया।

संसद की कार्यवाही की शुरुआत होते ही कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों और अन्य के खिलाफ CBI-ED और अन्य सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग पर चर्चा करने के लिए राज्यसभा में नियम 267 के तहत नोटिस दिया।

See also  शशि थरूर पर इन दिग्गजों को भरोसा, दांव लगा रहे 2 पूर्व मंत्री

उधर, भाजपा सांसद बिप्लव कुमार देब ने त्रिपुरा-बांग्लादेश सीमा पर बॉर्डर हाट को फिर से खोलने की आवश्यकता पर चर्चा के लिए राज्यसभा में शून्यकाल नोटिस दिया। CPI सांसद संदोष कुमार पी ने रेलवे में सीनियर सिटिजन को रियायत दिए जाने की आवश्यकता पर चर्चा के लिए राज्यसभा में शून्यकाल नोटिस दिया।

मोदी सरकार की ‘लाल आंख’ पर चीनी चश्मा: खड़गे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चीन से टकराव के मुद्दे केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने ट्वीट किया – ऐसा प्रतीत होता है कि मोदी सरकार की ‘लाल आंख’ पर चीनी चश्मा लग गया है। क्या भारतीय संसद में चीन के विरूद्ध बोलने की अनुमति नहीं है?

कांग्रेस सांसद ने लिखा पत्र
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा के महासचिव को लिखे पत्र में भारतीय और चीनी सेना के बीच 2020 गालवान संघर्ष और यांग्त्से में हुई झड़प के संबंध में कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा- अगस्त, 2020 में पूर्वी लद्दाख के रिनचेन ला में हुई झड़प के बाद से दोनों सेनाओं के बीच यह पहली शारीरिक झड़प है।

See also  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2022 के द्वितीय चरण में मतदान शाांति पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्ग निर्देशन में लगायी गयी चाक चैबंद व्यवस्था By manu Mishra 29June2022

उन्होंने कहा- इस संबंध में सवाल पूछना जरूरी है जैसे ये झड़पें क्यों हो रही हैं? चीनी क्या चाहते हैं? क्या इन हमलों के चलते हमने कोई क्षेत्र खो दिया है, यदि ऐसा है तो सरकार इसे वापस पाने के लिए क्या योजना बना रही है? मैं सरकार से इस मामले को पूरी गंभीरता से लेने और चीन के साथ सीमा की स्थिति के संबंध में संसद में विस्तृत चर्चा करने का आग्रह करता हूं। मैं इस मामले को उठाने की अनुमति देने का अनुरोध करता हूं।

16 बिल पेश करेगी केंद्र सरकार
संसद का यह सत्र 17 दिनों तक चलने वाला है। इस दौरान सरकार संसद में 16 बिल पेश करेगी। पहले दिन जहां राज्यसभा में वन्य जीव संरक्षण (संशोधन) विधेयक 2022 पर चर्चा हुई, जबकि लोकसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की मांग उठी। राज्य सभा के 258वें सत्र का पहला दिन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के लिए भी खास रहा, जो बतौर राज्यसभा स्पीकर कार्रवाई का उनका पहला दिन था।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights