मलेशिया की राजधानी कुआलालांपुर के सेलांगर इलाके में लैंडस्लाइड हुई। इसमें अब तक 9 लोगों की मौत हो गई। 25 लोग लापता बताए जा रहे हैं। फायर एंड रेस्क्यू डिपार्टमेंट के मुताबिक, मलबे से 23 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
झाड़ियों में छुपे खरगोश को खोजना है बड़ी चुनौती, चंद सेकेंड में दिमाग के घोड़े दौड़ाकर बनिए जीनियस
न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, मरने वालों में एक 5 साल का बच्चा और एक महिला भी शामिल है। 7 अन्य लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 51 से ज्यादा लोग अब भी मलबे में दबे हुए हैं। इन्हें ढूंढने के लिए लगभग 400 पुलिस वालों को लगाया गया है।
पिकनिक स्पॉट पर हुआ हादसा
जिस इलाके में ये घटना हुई, वो एक पिकनिक स्पॉट है। यहां 90 से ज्यादा लोग मौजूद थे। अधिकारी ने कहा- 30 मीटर यानी 98 फीट की ऊंचाई से सड़क पर चट्टानें गिरीं और 1.2 हेक्टेयर एरिया में फैल गईं।साउथ अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां रिसाराल्डा प्रांत में एक बस लैंडस्लाइड की चपेट में आ गई। इस हादसे में 34 लोगों की मौत हो गई। नेशनल यूनिट फॉर डिजास्टर रिस्क मैनेजमेंट (UNGRD) के मुताबिक, मरने वालों में 8 बच्चे हैं।
मोदी सरकार ने तेल कंपनियों को दी बड़ी राहत? अब सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल
साउथ अमेरिकी देश वेनेजुएला में बाढ़ और भारी बारिश की वजह से हालात बेहद खराब हो गए। लैंडस्लाइड में 22 लोगों की मौत हुई। 3 राज्यों में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा नुकसान राजधानी के पास लास तेजेरियस शहर में हुआ। राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने 3 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया।इटली के इस्चिया आईलैंड में भारी बारिश के बाद भूस्खलन हो गया। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई। कंपानिया इलाके में रहने वाली लिसा मोकियारो ने बताया कि लैंडस्लाइड के बाद घर, सड़कों सब तबाह हो गया। उन्होंने कहा- रात करीब 3 बजे तेज गर्जन सुनाई दी। इसके बाद पहली लैंडस्लाइड हुई। 5 बजे के आस-पास दूसरा भूस्खलन हुआ। आस-पास का मंजर बहुत ही खतरनाक था।






Users Today : 6
Users This Month : 216
Total Users : 237074
Views Today : 7
Views This Month : 332
Total views : 59810



