Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

मारपीट के प्रकरण में 4 माह से फरार 5 हजार रूपये का उद्घोषित ईनामी आरोपी गिरफ्तार श्रम वीर भारत न्यूज़ जबलपुर सिटी न्यूज

  •  मारपीट के प्रकरण में  4 माह से फरार 5 हजार रूपये का उद्घोषित ईनामी आरोपी गिरफ्तार

श्रम वीर भारत न्यूज़ जबलपुर सिटी न्यूज

     पुलिस अधीक्षक जबलपुर  सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियेां एवं थाना प्रभारियों को लंबित मामले मे फरार एवं उद्घोषित ईनामी आरोपियो की  सरगर्मी से तलाश पतासाजी कर अविलम्ब गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया है।

      आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर  श्री रोहित काशवानी (भा.पु.से.)  तथा नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्अखिलेश गौर के मार्गदर्शन में थाना हनुमानताल  की टीम के द्वारा मारपीट के प्रकरण में 4 माह से फरार 5 हजार रूपये के ईनामी आरोपी को पकड़ा गया है।

              थाना हनुमानताल अंतर्गत दिनॉक 27-5-21 को मोह. आरिफ उर्फ 26 वर्ष निवासी ठक्कर ग्राम के साथ मारपीट करते हुये हीरो उर्फ शकील निवासी रजा चौक, पत्तू उर्फ अहमद हुसैन, निवासी रजा चौक  तथा तज्जू उर्फ ताज निवासी सराफा वार्ड गोहलपुर के द्वारा गम्भीर चोट पहुंचाई गयी थी, मोह. आफिर की रिपोर्ट पर थाना हनुमानताल मे धारा 436/21 धारा 294,324,506,326,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। घटना दिनॉक के बाद से ही तीनों आरोपी फरार थे, तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर 5-5 हजार रूपये के नगद पुरूस्कार की उद्घोषणा पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा की गयी थी।

See also  जबलपुर में लाखों के सोने के बिस्किट और 14 लाख रुपए कैश पकड़ाया- देखें वीडियो

               आज दिनॉक 4-10-21 को विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर फरार ईनामी उद्घोषित आरोपी तज्जू उर्फ ताज पिता वसीम खान उम्र 25 वर्ष निवासी सराफा वार्ड मेन रोड के पीछे थाना गोहलपुर को घेराबंदी कर पकड़ा जाकर प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार किया गया है।

 *उल्लेखनीय भूमिका* – फरार ईनामी आरोपी को पकड़ने मे थाना प्रभारी हनुमानताल श्री उमेश गोल्हानी के नेतृत्व में टीम के प्रधान आरक्षक विजय पाठक, महेन्द्र शुक्ला, आरक्षक रामजी, बृजेश त्रिपाठी, गौरव तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights