Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

शादी पार्टी के दौरान बैग से नगदी एवं सोने चांदी के जेवर चुराने वाले कडिया सासी गिरोह के हरिओम सिसोदिया फरार चोरी का माल़ जप्त 

शादी पार्टी के दौरान बैग से नगदी एवं सोने चांदी के जेवर चुराने वाले कडिया सासी गिरोह के हरिओम सिसोदिया फरार चोरी का माल़ जप्त


By manu Mishra shramveerbharat news Jabalpur


चुराये हुये नगदी रूपयों में से 1 लाख 60 हजार रूपये एवं सोने चांदी के जेवर राजगढ से जप्त

जब्त समान

थाना खितौला में दिनॉक 10-12-22 को रात 8-30 बजे कृष्ण मुरारी तिवारी उम्र 57 वर्ष निवासी बाबाताला सिहोरा ने लिखित शिकायती की कि उसकी बेटी प्रतिभा तिवारी की शादी दिनॉक 7-12-22 को शोभाश्री मैरिज गार्डन से हुई थी। रात लगभग 10-11 बजे उसकी पत्नि सुधा तिवारी के पास बैग मे लगभग 6 लाख रूपये नगद एवं सोने की 6 अंगुठी, 3 नथ, 3 बेंदी, 1 चेन तथा 8 जोडी चांदी की पायल, बैग में रखा था। जैसे ही बारात द्वारे में आयी वैसे ही उसने अपने बेटे विमल से बोला कि अपनी मॉ से सोने की चेन एवं डेढ लाख रूपये लेकर आओ तक उसका बेटा विमल अपनी मॉ से द्वारचार के लिये सोने की चेन लाया तब उसने कहा कि रूपये भी लेकर आओ तो बेटा पुनः अपनी मॉ के पास रूपये लेने गया जहॉ उसकी पत्नि सुधा तिवारी रो रही थी, जिसे बताया कि रूपयों एवं जेवरो वाला बैग चोरी हो गया है। जानकारी मिलने पर आसपास तलाश किया कुछ पता नहीं चला। कोई अज्ञात चोर बैग जिसमे नगद 6 लाख रूपये एवं सोने चांदी के जेवर चुरा ले गया है। रिपोर्ट पर धारा 457, 380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

See also  खड़े ट्रक से कटेनर टकराया, कन्टेनर मे लगी आग, 1 घायल, 1 की अकाल मृत्यु*

*पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा घटित घटना को गंभीरता से लेते हुये अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी एवं चोरी गये मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा तथा एस.डी.ओ.पी सिहोरा श्रीमति भावना मरावी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खितौला श्रीमति जे. मसराम के नेतृत्व में थाना स्टाफ व क्राईम ब्रांच की टीम गठित की गयी।

गठित टीम द्वारा विवाह कार्यक्रम में उपयोग किये गये कैमरे के फुटेज व घटना स्थल के आसपास के सीसीटीव्ही के फुटेज के आधार पर अज्ञात व्यक्ति जो हरे रंग की जेकेट व काले रंग का पेंट पहने था की गतिविधि संदिग्ध प्रतीत हुई। पतासाजी करने पर जिला राजगढ के कड़िया सासी गिरोह के लोगों द्वारा इस प्रकार से शादी पार्टी में चोरी करने की घटनाओं को अंजाम देना पता चला।

See also  टक्कर लगाने के बाद हवा में उड़ गई बाइक ::एक्टिवा बाइक के आमने-सामने सें भिड़ंत , युवक को गंभीर चोट

कबाड़ से बनाई गई 28 फीट लंबी वीणा, 5 टन है वजन, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश!

थाना प्रभारी खितौला जे. मसराम के नेतृत्व में एक टीम जिला राजगढ रवाना की गयी। टीम के द्वारा थाना बोड़ा जिला राजगढ पहंुचकर थाना प्रभारी श्री मीणा एवं स्टाफ को मिले सीसीटीव्ही फुटेज दिखाकर अज्ञात आरोपी की पहचान करायी गयी तो हरिओम सिसोदिया पिता धिनेश सिसोदिया निवासी ग्राम कडिया सासी थाना बोड़ा जिला राजगढ के रूप में हुई। जिसकी गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी मीणा के द्वारा मुखबिर लगाये गये, मुखबिर द्वारा बताया गया कि आरोपी हरिओम कडिया सांसी ग्राम में स्थित मंदिर की ओर आ रहा है। सूचना मिलने पर घेराबंदी की गयी तो आरोपी हरिओम पुलिस पार्टी को देखकर हाथ में लिये थैले को मंदिर के पास फेक कर भाग गया। आरोपी द्वारा फेके गये थेले को चैक किया गया तो थैले के अंदर नगदी 01 लाख 60 हजार रूपये, 03 जोड़ी चांदी की पायल, 01 सोने की अंगुठी, 01 सोने की बेंदी रखी मिली जिन्हे जप्त करते हुये फरार आरोपी हरिओम सिसोदिया की सरगर्मी से तलाश जारी है।

See also  कुख्यात बदमाश से करोड़ों की सरकारी जमीन को कराया कब्जा मुक्त सभी जगह अतिक्रमण को JCB ने तोडा

*उल्लेखनीय भूमिका -* आरोपी की पतासाजी एवं चुराये गये नगदी व जेवर राजगढ से जप्त करने में थाना प्रभारी खितौला श्रीमति जे. मसराम, उप निरीक्षक महेन्द्र जाटव, आरक्षक छोटे सिंह, अमित कुमार रैकवार, संदीप द्विवेदी, विक्रम लोधी क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक धनंजय सिंह, राजेन्द्र बिलौहा प्रधान आरक्षक ब्रजेन्द्र कसाना, आरक्षक मोहित उपाध्याय, वीरेन्द्र सिंह की उल्लेखनीय भूमिका रही।

घाटे में ट्विटर, किचन का सामान नीलाम:ट्विटर के दफ्तरों का किराया नहीं दे पा रहे नए मालिक मस्क

 

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights